फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस रियलिटी शो को जज करेंगे नेहा, सोनू और टोनी कक्कड़, घर बैठे ऑनलाइन हो रहे हैं ऑडीशन

Tue, 05 May 2020 05:59 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Tue, 05 May 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
Neha kakkar Sonu kakkar and Tony Kakkar will judge this reality show auditions online
neha, sonu, tony - फोटो : amar ujala

भारतीय संगीत की दुनिया में नाम कमा चुके तीन भाई-बहन नेहा कक्कड़, सोनू कक्कड़ और टोनी कक्कड़ अब एक साथ एक वर्चुअल सिंगिंग रियलिटी शो 'घर घर सिंगर' लेकर आ रहे हैं। इस शो को उन्होंने जी टीवी के लिए करने का फैसला किया है। यह पहला मौका होगा जब किसी भी रियलिटी शो को तीन सगे भाई-बहन मिलकर जज करेंगे। 

Neha kakkar Sonu kakkar and Tony Kakkar will judge this reality show auditions online
neha, sonu, tony - फोटो : amar ujala

इस नए शो को शुरू करने के बारे में नेहा कक्कड़ कहती हैं, 'हम लोगों के लिए एक मनोरंजक तत्व बने हैं तो उस हिसाब से हमारी जिम्मेदारी है कि हम लॉकडाउन के इस दौर में लोगों के बीच खुशियां फैलाएं। जैसे शराब एक बार पीने के बाद आसपास की दुनिया को भुला देती है, वैसे ही मनोरंजन भी आसपास हो रही चीजों को नजरअंदाज करने में मदद करता है। लोग आजकल टीवी पर सिर्फ धारावाहिकों की रिपीट टेलीकास्ट देख रहे हैं। ऐसे में उनको चाहिए कि उन्हें कुछ नया देखने को मिले।'

Neha kakkar Sonu kakkar and Tony Kakkar will judge this reality show auditions online
neha, sonu, tony - फोटो : amar ujala

तीनों संबधियों के एक साथ इस शो को जज करने के बारे में नेहा ने कहा, 'हम लोगों ने बचपन से ही हर चीज एक साथ की है और बाद में हम अपने करियर बनाने में व्यस्त हो गए। यह मौका हम लोगों को भी एक साथ लाने का है। यहां ना सिर्फ हम लोगों को जज करेंगे, बल्कि खुद भी प्रस्तुतियां देंगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha kakkar Sonu kakkar and Tony Kakkar will judge this reality show auditions online
neha kakkar - फोटो : social media

नेहा को कुछ रियलिटी शो जज करने का अनुभव है। वह बताती हैं, 'मेरे भाई बहनों ने मुझे बचपन से जज किया है। मैं तो उन्हें कुछ सीखा भी नहीं सकती। मेरी बहन सोनू ने पंजाबी सिंगिंग शो को जज किया है। वहीं टोनी भाई संगीतकार हैं। मुझे पता है कि ये बहुत अच्छे जज बनेंगे।'

विज्ञापन
Neha kakkar Sonu kakkar and Tony Kakkar will judge this reality show auditions online
neha, sonu, tony - फोटो : amar ujala

जी टीवी पर आने वाला यह सिंगिंग रियलिटी शो इस महीने के अंतिम सप्ताह से शुरू होगा। फिलहाल इसके ऑनलाइन ऑडीशन चल रहे हैं। लॉकडाउन को मद्देनजर रखते हुए यह शो 21 दिन का होगा। इस शो में भाग लेने के लिए कोई भी उम्र सीमा नहीं रखी गई है।

गुलशन कुमार के जन्मदिन पर बेटे भूषण ने उन्हें किया याद, सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे दिए रिएक्शन
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed