{"_id":"6165968b8ebc3edfb459f9f4","slug":"nia-sharma-was-seen-wearing-a-bralette-in-a-comedy-show-surprised-everyone-by-doing-an-item-number","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Comedy Show: टीआरपी बढ़ाने को निया शर्मा ने पहनी ब्रालेट, कॉमेडी के नाम पर बने शो में दिखा आइटम डांस","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Comedy Show: टीआरपी बढ़ाने को निया शर्मा ने पहनी ब्रालेट, कॉमेडी के नाम पर बने शो में दिखा आइटम डांस
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 12 Oct 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
निया शर्मा और राहुल वैद्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीआरपी के नाम पर टीवी शो के निर्माता कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। अच्छे खासे पारिवारिक मनोरंजन शो में शालीनता की हदें पार कर जाना इसमें बहुत जाना पहचाना और आजमाया हुआ दांव है। प्रेम कहानियों वाले शो में नायक नायिका के बीच अंतरंग दृश्यों में अश्लीलता की हद तक पहुंच जाने वाले शो की चर्चा अभी धीमी ही पड़ी है कि अब एक कॉमेडी शो में निया शर्मा के आइटम डांस करने की खबरें आ रही हैं। बहाना ये बनाया गया कि ये परफॉरमेंस उनके एक म्यूजिक वीडियो के प्रमोशन के लिए की गई लेकिन शो की क्रिएटिव टीम से जुड़े लोग बताते हैं कि शो के इस हिस्से के लिए प्रबंधन की तरफ से ही इसकी क्रिएटिव टीम पर दबाव बनाया गया।
जी कॉमेडी शो की मेकिंग से जुड़े सूत्र बताते हैं कि इस सप्ताहांत प्रसारित होने वाले शो की शूटिंग में संगीतकार अनु मलिक खास मेहमान बनकर पहुंचे जबकि सिंगर राहुल वैद्य और बोल्ड स्टार निया शर्मा अपने एक म्यूज़िक वीडियो का प्रचार करने शूटिंग पर पहुंचे। शो की शूटिंग पर मौजूद रहे लोग बताते हैं कि निया शर्मा और राहुल वैद्य ने शूटिंग के दौरान काफी मस्ती की।
2 of 5
निया शर्मा और राहुल वैद्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शूटिंग के दौरान डॉ. संकेत भोसले ने अपने संजय दत्त वाले अवतार में मंच पर अपना चैट शो ‘बाबा का दरबार‘ शुरू किया, जिसमें उनके खास मेहमान बने, फराह खान और अनु मलिक। इस एक्ट के बीच में ही राहुल और निया की सेट पर एंट्री हुई।
3 of 5
निया शर्मा और राहुल वैद्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस दौरान निया शर्मा ने अपने हाल ही में रिलीज हुए गाने पर डांस भी किया। वैसे गाने की धुनें तो गरबा जैसी हैं लेकिन निया शर्मा ने इस दौरान जो अदाएं दिखाईं वो किसी आइटम डांस जैसी ही लोगों को नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
निया शर्मा और राहुल वैद्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हालांकि इस शूटिंग को लेकर बाद में जारी एक बयान में निया शर्मा ने कहा, ‘‘यह बड़ी शॉर्ट और स्वीट विज़िट थी, लेकिन हमने बाबा यानी कि डॉ. संकेत भोसले और फराह मैम के साथ अपना गाना प्रमोट करते हुए बढ़िया वक्त गुजारा। नवरात्रि का उत्सव जारी है और म्यूज़िक वीडियोज़ का ट्रेंड भी जोरों पर है। इसमें मुझे ड्रेसअप होने को भी मिला। मैंने वाकई कुछ बढ़िया पल बिताए।‘‘
विज्ञापन
5 of 5
निया शर्मा और राहुल वैद्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संगीतकार अनु मलिक ने इस मौके पर कहा, ‘‘फराह और मेरे लिए यह अभूतपूर्व पल है क्योंकि राहुल ने हमारे सामने ही अपने सफर की शुरुआत की थी और तब से लेकर अब तक, जहां वो कॉमेडी शो में मेरे बाजू में बैठकर अपना सॉन्ग प्रमोट कर रहे हैं, उनका सफर काबिले तारीफ रहा है। मैं जितने भी लोगों से मिला हूं, वह उनमें सबसे बढ़िया और सबसे टैलेंटेड इंसानों में से एक हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।‘‘
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।