फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'जंगल जंगल बात चली है' से लेकर 'अलिफ लैला' तक, दूरदर्शन के धारावाहिकों के टाइटल ट्रैक आज भी हैं पसंदीदा

Sun, 27 Sep 2020 06:35 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 27 Sep 2020 06:35 AM IST
विज्ञापन
Opening or Title Songs of Doordarshan Popular Shows Alif Laila Jungle Jungle Baat Chali Hai Malgudi Days Chandrakanta
दूरदर्शन के कार्यक्रम - फोटो : फाइल फोटो

दूरदर्शन ने अपने दर्शकों को शुरुआत से ही कई बेहतरीन धारावाहिकों की सौगात दी है। ये सभी धारावाहिक दर्शकों को दूरदर्शन के साथ बांधे रखने के लिए कारगर साबित हुए। इन धारावाहिकों के टाइटल ट्रैक से भी दर्शकों को हमेशा बेहद लगाव रहा है। केवल उस समय ही नहीं बल्कि आज के समय में भी दूरदर्शन के सभी धारावाहिकों के टाइटल ट्रैक को काफी पसंद किया जाता है। इस पैकेज में हम आपको ऐसे ही धारावाहिकों के टाइटल ट्रैक्स सुनाएंगे जिनके नाम के साथ ही आपका नॉस्टेल्जिया जाग जाएगा...

मालगुडी डेज
'मालगुडी डेज'... इस धारावाहिक का नाम लेते ही इसकी मधुर बांसुरी की धुन अपने आप ही कानों में गूंजने लगती है। गिरीश कर्नाड के निर्देशन में बना मालगुडी डेज अपने टाइटल ट्रैक के लिए काफी प्रचलित था। इस धारावाहिक के टाइटल ट्रैक में एक मधुर बांसुरी की धुन थी। साथ में आर के लक्ष्मण के इल्युस्ट्रेशन ने इस टाइटल ट्रैक की खूबसूरती और भी बढ़ा दी थी।

एक से बढ़कर एक
दूरदर्शन पर 90 के दशक में 'पेप्सी एक से बढ़कर एक' आया करता था। जिसमें 10 पॉपुलर गाने दर्शकों के उस समय के दिखाए जाते थे। लेकिन ये धारावहिक अपने टाइटल ट्रैक के लिए भी खूब पसंद किया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोटली बाबा की कहानी
गुलजार के निर्देशन में सीरियल 'पोटली बाबा की कहानी' का प्रसारण साल 1991 में हुआ था। सीरियल का टाइटल ट्रैक 'आया रे बाबा' को गुलजार ने लिखा था। बच्चों के बीच ये गाना काफी मशहूर हुआ था। बच्चों के इस सीरियल में 'अली बाबा चालीस चोर' जैसी कई कहानियां दिखाई गईं थीं।

विज्ञापन

चंद्रकांता
1994- 96 में नीरजा गुलेरी सीरियल 'चंद्रकांता' लेकर आईं। सीरियल में शिखा स्वरूप, शाहबाज खान, मुकेश खन्ना, इरफान खान और पंकज धीर जैसे कलाकार थे। 'चंद्रकांता' सीरियल बाबू देवकीनंदन खत्री के इसी नाम के उपन्यास पर बना था। सीरियल में नौगढ़ और विजयगढ़ की कहानी दिखाई गई थी। इस धारावाहिक का टाइटल ट्रैक 'चंद्रकांता की कहानी' दर्शकों के बीच काफी मशहूर था जिसे सोनू निगम ने गाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed