कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ जल्दी ही माता-पिता बनने वाले हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर गिन्नी चतरथ की फोटोज वायरल हो रही हैं जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
Angry Birds Movie 2 के प्रीमियर में बेबी बंप के साथ दिखीं गिन्नी, पति और सास थे साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी ने अपने एक दोस्त का बेबी शावर अटेंड किया। इस दौरान गिन्नी ने जमकर फोटोज क्लिक करवाए जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं। फोटोज में गिन्नी के चेहरे पर ग्लो साफ तरीके से देखा जा सकता है।
Thanks for having us @vanky1 here's to the lovely mommy to beeeee
A post shared by Rochelle Rao Sequeira (@rochellerao) on
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिन्नी प्रेग्नेंसी के पांचवे या छठे महीने में हैं। कार्यक्रम में गिन्नी ने डार्क ब्लूक कलर की ड्रेस पहनी हुई है। वहीं फोटोज में कपिल शर्मा की पूरी टीम मौजूद है जो काफी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं।
पढ़ें पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए ट्वीट करने पर ट्रोल हुए कपिल, बोले-महाराष्ट्र क्यों भूल गए?
बता दें कि इससे पहले हाल ही में गिन्नी कपिल के साथ फिल्म एंग्री बर्ड्स 2 देखने गई थीं। इस दौरान उनके साथ पति कपिल और सास भी मौजूद थीं। इन फोटोज में भी गिन्नी का बेबी बंप साफ देखा जा सकता है।
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले कपिल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि परिवार के सभी लोग बेबी को लेकर काफी खुश हैं। हम नहीं जानते कि लड़की होगी या लड़का। जो भी हो, हम सभी बस एक स्वस्थ बच्चे की कामना कर रहे हैं। हम सभी खुश हैं और बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
पढें- कपिल के शो में प्रभास का खुलासा, एक दिन भी PM बना तो मैं इंडस्ट्री में इंटरव्यू बंद करा दूंगा