{"_id":"5e5b64788ebc3ef3cc26476e","slug":"rakhi-sawant-talk-about-shehnaz-gill-payment-for-mujhse-shadi-karoge","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राखी सावंत ने शहनाज गिल की फीस को लेकर खोला राज, बोलीं- 'स्वयंवर के पैसों से मैंने फ्लैट खरीदा था'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
राखी सावंत ने शहनाज गिल की फीस को लेकर खोला राज, बोलीं- 'स्वयंवर के पैसों से मैंने फ्लैट खरीदा था'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 01 Mar 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rakhi Sawant
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकीं शहनाज गिल इन दिनों रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' में नजर आ रही हैं । इस शो में उनके साथ पारस छाबड़ा भी हैं । पारस और शहनाज को रिझाने के लिए पांच लड़कियां और पांच लड़के पहुंचे हैं । अंत में पारस और शहनाज का किसी एक के साथ स्वयंवर होगा । हालांकि शहनाज इसे सिर्फ एक एंटरटेनमेंट शो कह रही हैं ।
2 of 5
Rakhi sawant
- फोटो : Twitter
ऐसा ही एक स्वयंवर वाला शो राखी सावंत ने भी किया था । शो ज्यादा हिट नहीं हुआ था । साथ ही इससे राखी की इमेज भी खराब हुई थी । जबसे 'मुझसे शादी करोगे' शुरू हुआ है तबसे राखी सावंत कोई ना कोई बयान देकर चर्चा में बनी हुई हैं । अब राखी ने इस शो और शहनाज के बारे में एक बड़ा राज खोला है ।
3 of 5
rakhi sawant
- फोटो : social media
राखी ने एक इंटरव्यू में कहा, ''मेरा स्वयंवर सिर्फ एक ढोंग था। वो एक रियलिटी शो था। रियलिटी शोज असली नहीं होते। कोई भी सच में शादी नहीं करता। शो पर मेरी शादी नहीं हुई और टीवी पर शादी करने के लिए कौन सा भला लड़का मिलेगा? मुझे तो कोई सही लड़का नहीं मिला।''
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rakhi Sawant
- फोटो : instagram
'मेरी शादी नहीं हुई। हम लोगों ने सिर्फ सगाई की थी। ऐसा सिर्फ दुनिया को दिखाने के लिए होता है। अगर आपको शादी करनी हो तो कर सकते हो लेकिन अगर नहीं करनी है तो चैनल आपको शादी के लिए फोर्स नहीं कर सकता है। अगर आप पैसा कमाना चाहते हो तो कर सकते हो। उस समय मेरे ऊपर भाई और मां की जिम्मेदारी थी इसलिए मैंने ये शो किया था । मैंने इस पैसे से मुंबई में एक फ्लैट खरीद लिया था।'
विज्ञापन
5 of 5
rakhi sawant
- फोटो : social media
राखी ने कहा 'शहनाज के पिता ने बताया है कि चैनल उसे 10 लाख रुपए दे रहा है। हालांकि, मुझे 1.5-2 करोड़ रुपए मिले थे। आज के समय में स्वयंवर से उतनी टीआरपी नहीं मिलती जितनी मेरे समय में मिलती थी।' बता दें कि राखी का कहना है कि साल 2019 में उन्होंने शादी कर ली थी हालांकि आज तक उनके पति को किसी ने नहीं देखा है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।