{"_id":"5ea021a57251c46cf010a354","slug":"ramayan-jayshree-gadkar-bal-dhuri-real-life-husband-wife-played-dasharatha-kaushalya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"33 साल पहले 'रामायण' में इन दो सितारों ने निभाया था दशरथ-कौशल्या का रोल, असल जिंदगी में है ये रिश्ता","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
33 साल पहले 'रामायण' में इन दो सितारों ने निभाया था दशरथ-कौशल्या का रोल, असल जिंदगी में है ये रिश्ता
33 साल बाद एक बार फिर से रामानंद सागर की 'रामायण' में निभाया गया एक-एक किरदार चर्चा में बना हुआ है। इसके साथ ही इन सितारों से जुड़ी ऐसी जानकारियां सामने आ रही हैं जिससे प्रशंसक अब तक अनजान हैं। आज हम आपको रामायण के दो मुख्य किरदारों के बारे में बताएंगे। ये दोनों किरदार महाराज दशरथ और उनकी पत्नी कौशल्या हैं। आगे की स्लाइड में जानिए इन दोनों से जुड़ी बातें...
2 of 5
Ramayan Bal Dhuri Jayshree Gadkar
- फोटो : file photo
'रामायण' में दशरथ का किरदार बाल धुरी ने निभाया था और माता कौशल्या का जयश्री गाडकर ने। ये दोनों असल जिंदगी में पति पत्नी हैं और सीरियल में भी इन दोनों ने इसी किरदार को जिया। खास बात है कि ये दोनों 'रामायण' सीरियल के अलावा मराठी सिनेमाजगत में दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में भी शुमार हैं। दोनों ही मराठी इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके हैं।
3 of 5
Jayshree Gadkar
- फोटो : file photo
जयश्री कर्नाटक की रहने वाली थीं। जयश्री ने मराठी फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में ही काम करना शुरू कर दिया था। इनकी पहली फिल्म 'तमाशा' थी। इसके बाद साल 1955 में वी शांताराम की फिल्म 'झनक झनक झनक पायल बाजे' की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Jayshree Gadkar
- फोटो : file photo
इसके बाद धीरे धीरे ये आगे बढ़ती रहीं और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जयश्री की हिट फिल्मों में 'सांगते एका', 'अवगाची संसार', 'मानिनी' शामिल हैं। हालांकि यह अब हमारे बीच नहीं हैं। इन्होंने 2008 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। बाल धुरी की बात करें तो ये भी मराठी सिनेमा में नामचीन चेहरा हैं। ये मराठी फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्मों में भी नजर आए।
विज्ञापन
5 of 5
Ramayan Bal Dhuri
- फोटो : file photo
हिंदी फिल्मों में 'जय बजरंग बली', 'ईश्वर', 'सौतन की बेटी' शामिल हैं। मराठी और हिंदी के अलावा बाल धुरी ने गुजराती फिल्मों में भी काम किया। इस तरह से बाल धुरी ने करीबन 20 फिल्मों में काम किया है। हालांकि ज्यादातर लोग इन्हें टीवी पर महाराज दशरथ के रोल में ही जानते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।