फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामायण के सीन कट करने का आरोप लगाकर लोगों ने किया हंगामा, दूरदर्शन की तरफ से आई ये सफाई

Tue, 21 Apr 2020 02:17 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 21 Apr 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
ramayan some scenes were edited claim by user prasar bharti ceo shashi shekhar clarify
Ramayan - फोटो : Social Media

लॉकडाउन की वजह से दूरदर्शन पर एक बार फिर से लोगों की मांग के बाद रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण शुरू हुआ। इस सीरियल ने आते ही टीआरपी के कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। लेकिन शनिवार को प्रसारित हुए एपिसोड को लेकर कई लोग भड़क गए। लोगों ने आरोप लगाया कि राम और रावण के बीच हुए युद्ध के दौरान कई सीन्स को एडिट कर दिया गया। अब इस मामले पर दूरदर्शन की तरफ से सफाई आई है।

ramayan some scenes were edited claim by user prasar bharti ceo shashi shekhar clarify
Ramayan - फोटो : Ramayan

ट्विटर पर एक यूजर ने प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर को टैग करते हुए पूछा कि भरत कैकई मिलन, अहिरावण वध, मुकुट समारोह की तैयारी, अयोध्या के निवासियों द्वारा राम का स्वागत करना...ये सभी सीन डीडी ने काट दिए और ये वास्तव में रामानंद सागर की रामायण के हैं।

ramayan some scenes were edited claim by user prasar bharti ceo shashi shekhar clarify
Ramayan - फोटो : Social Media

इस सवाल पर प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने जवाब देते हुए लिखा, 'हमारे महाकाव्यों की सुंदरता कई कहानियां, पक्ष-कहानियां और व्याख्याएं हैं। हर बारीकियों को संभवतः एक टेलीविजन स्क्रिप्ट में नहीं बनाया जा सकता है, लेकिन ऐसा करना शायद भविष्य के आने वाले कार्यक्रमों के लिए दरवाजा खुला छोड़ देता है। उन्होंने आगे लिखा, 'कोई भी सीन कट नहीं किया गया है। ये सभी सीन्स ओरिजनल 'रामायण' का हिस्सा नहीं थे।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
ramayan some scenes were edited claim by user prasar bharti ceo shashi shekhar clarify
Ramayan - फोटो : Twitter

वहीं एक और यूजर ने पूछा, 'रामानंद सागर की रामायण के 78 एपिसोड थे। 28 मार्च की रात से डीडी पर प्रतिदिन सुबह और रात में दो एपिसोड प्रसारित हुए और 18 मार्च तक सभी खत्म भी हो गए। ऐसा लग रहा है कि बहुत बड़े स्तर पर इसे एडिट किया गया।'

विज्ञापन
ramayan some scenes were edited claim by user prasar bharti ceo shashi shekhar clarify
Ramayan - फोटो : twitter

इसके जवाब में शशि शेखर ने लिखा, 'हर दिन 4 एपिसोड प्रसारित किए गए थे। दो एपिसोड को एक स्लॉट में मिलाकर दिखाया गया था।' बता दें कि रामायण में आधे-आधे घंटे के दो एपिसोड को मिलाकर एक घंटे का दिखाया जा रहा था। फिलहाल अब दूरदर्शन पर उत्तर रामायण का प्रसारण शुरू हो गया है।

ट्विटर पर यूजर ने पूछा- सही बताना कितना दिया पीएम फंड में? शाहरुख ने दिया ये जवाब

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed