'रामायण' (Ramayan) के दोबारा प्रसारण पर जहां सभी दर्शक खुश हैं तो वहीं इस शो से जुड़ी बुरी खबर आई हैं। इस शो में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले श्याम सुंदर (Shyam Sundar) का निधन हो गया है। श्याम सुंदर के निधन की खबर से टीवी जगत में हलचल मच गई है। खास बात है कि टीवी पर इस वक्त 'रामायण' में सुग्रीव से जुड़ा एपिसोड ही दिखाया जा रहा है। ऐसे में दर्शक इस खबर से सदमे में हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
'रामायण' के 'सुग्रीव' के निधन पर टीवी के 'राम' सहित नम हुईं लोगों की आखें, बोले- 'कोई अपना छोड़कर चला गया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक यूजर ने लिखा- 'भगवान उनकी आत्मा को शान्ति दे, आजकल रामायण में उन्हीं को देख रहे थे!!!' वहीं दूसरे यूजर ने श्याम सुंदर के निधन पर दुख जताते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इन्होंने लिखा- 'रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले श्री श्याम सुंदर के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। बहुत ही उम्दा और सज्जन व्यक्ति थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
रामानंद सागर की "रामायण" में सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले श्री श्याम सुंदर के निधन के बारे में जानने के लिए दुखी ... बहुत ही उम्दा व्यक्ति और सज्जन व्यक्ति उनकी आत्मा को शांति मिले
तीसरे यूजर ने लिखा- 'अब जबकि टीवी पर रामायण प्रसारित हो रही है तो यह खबर सुनकर बहुत धक्का लगा है। ऐसा लग रहा है कोई अपना हमें छोड़कर चला गया है। भगवान राम उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।'
अब जबकि टीवी पर रामायण प्रसारित हो रही है तो यह खबर सुनकर बहुत धक्का लगा है।
ऐसा लग रहा है कोई अपना हमें छोड़कर चला गया है।
भगवान राम उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।🙏 #JaiShriRam
चौथे यूजर ने श्याम सुंदर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'रामायण में बालि एवं सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले श्री श्याम सुंदर कालानी जी का निधन 6 अप्रैल 2020, जिस दिन बाली वध एवं सुग्रीव का राज्याभिषेक था उसी दिन वे प्रभु के श्री चरणों में लीन हुए। संयोग ही मानेंगे कि इतने वर्षों बाद उसी दिन रामायण मैं उनके अभिनय की भी पुनरावृति हुई।'
"रामायण" में बालि एवं सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले श्री श्याम सुंदर कालानी जी का निधन 6 अप्रैल2020, जिस दिन बाली वध एवं सुग्रीव का राज्याभिषेक था उसी दिन वे प्रभु के श्री चरणों में लीन हुए जी
संयोग ही मानेंगे कि इतने वर्षों बाद उसी दिन रामायण मैं उनके अभिनय की भी पुनरावृति हुई🙏 pic.twitter.com/GWUeW4uG9h
श्याम सुंदर के निधन पर रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल भी भावुक हो गए। उन्होंने ट्वीट किया- 'श्याम सुंदर जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाई थी। एक कमाल के इंसान और सज्जन व्यक्ति। उनकी आत्मा को ईश्वर शांति दे।'
Sad to know about demise of Mr. Shyam Sundar who played the role of Sugreev in Ramanand Sagar’s “Ramayan”... A very fine person and a gentleman. May his soul rest in peace.
इस महीने शादी रचाएंगी 'देवों के देव महादेव' की 'पार्वती', लॉकडाउन का मंडरा रहा है साया