बीते वर्ष (2018) में नेटफ्लिक्स की नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान स्टारर ओरिजिनल वेब सीरीज "सेक्रेड गेम्स" ने खूब धूम मचाई थी। पहला सीजन राजनीतिक विवादों के चलते भी काफी लोकप्रिय हुआ था। इस सीरीज में जहां एक तरफ दोनों अभिनेताओं के अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी तो वहीं इसके बाकी के किरदार और संवादों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। ऐेसे में दर्शकों को सीरीज के दूसरे सीजन का इंतजार था जो अब इस साल आ रहा है।
इसी साल आएगा नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज 'सेक्रेड्स गेम्स' का दूसरा सीजन, खुलेंगे सारे राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिनों सीरीज के दूसरे सीजन की शूटिंग और कहानी के लीक होने की खबर सामने आई थी। जिसमे अभिनेता सैफ अली खान का लुक वायरल हुआ था। सूत्रो के मुताबिक सीरीज का दूसरा सीजन जून या जुलाई में लांच होगा। बताया जा रहा है कि इस पर जोरों से काम भी चल रहा है।
Watching Netflix in between shooting for Netflix #Narcosmexico#Sacredgames2 @netflix_in
A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10) on
हालांकि नेटफ्लिक्स की तरफ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पिछले साल सितंबर में नेटफ्लिक्स ने दूसरे सीजन के निर्माण की अनाउंसमेंट जरूर की थी। उस वक्त अनुराग कश्यप के इंस्टाग्राम के हवाले से नेटफ्ल्किस की शूटिंग की एक तस्वीर शेयर की गई थी जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी गैंगस्टर गणेश गायतोंडे के लुक में नजर आ रहे थे।
Watching Netflix in between shooting for Netflix #Narcosmexico#Sacredgames2 @netflix_in
A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10) on
बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की सबसे चर्चित सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के पार्ट टू की कहानी शूटिंग शुरू होते ही लीक हो गई थी। 'सेक्रेड गेम्स-2 शूटिंग के लिए अनुराग कश्यप, नवाजुद्दीन और उनकी पूरी टीम ने केन्या (नैरोबी) में शूटिंग शुरू कर दी है। नवाज इस सीरीज में गैंगस्टर गणेश गायतोंडे के रुप में अपनी भूमिका को दोहराएंगे। केन्या में 'सेक्रेड गेम्स-2 की शूटिंग के लिए 50 दिनों का शेड्यूल तय किया गया था। पहली सीरीज गैंगस्टर गणेश गायतोंडे के जेल से बाहर निकलने के बाद खत्म हुई थी। जिसके बाद गायतोंडे केन्या पहुंच जाता है। वहीं 'सेक्रेड गेम्स-2 में मुंबई में सरताज और केन्या में गायतोंडे की जिंदगी को दिखाया जाएगा।
कहानी को इस बार अंडरवर्ल्ड से जोड़ा जाएगा। मराठी अभिनेत्री अमृता सुभाष इस सीरिज में नजर आएंगी। सूत्रों की मानें तो सीजन 2 में अमृता सुभाष ,अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का साथ देती नजर आएंगी। सीरीज की कहानी में उनका अहम रोल रहने वाला है। एल्नाज नौरोजी इस बार भी जोया का रोल निभाएंगी। इससे पहले सैफ अली खान दक्षिण मुंबई में पुलिस ऑफिसर सरताज सिंह के किरदार की शूटिंग कर रहे थे। बता दें कि मराठी अभिनेत्री अमृता सुभाष दूसरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ पर्दे पर दिखाई देंगी, इससे पहले यह दोनों साल 2016 में आई फिल्म रमन राघव में नजर आए थे। इस फिल्म में अमृता ने नवाज की बहन का किरदार निभाया था।