फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: लॉन्चिंग में फोटोग्राफर की इस हरकत पर भड़के सलमान, कहा- 'दिक्कत है तो मुझे बैन कर दो'

Tue, 24 Sep 2019 02:14 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 24 Sep 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
salman khan angry on a photographer at bigg boss launching said Ban me if you have a problem
salman khan - फोटो : social media
सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 13 कल यानी 23 सितंबर को लॉन्च हो गया । यहां सलमान ने जोरदार एंट्री मारी । यह कॉन्फ्रेंस मुंबई के अंधेरी मेट्रो स्टेशन पर हुई और सलमान यहां मेट्रो से ही पहुंचे। यहां उनके स्वागत में ढोल-नगाड़े बजे । इसी धुन पर सलमान ने नाचना भी शुरू कर दिया । प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले सलमान खान की एक फोटोग्राफर से बहस हो गई । 


salman khan angry on a photographer at bigg boss launching said Ban me if you have a problem
bigg boss - फोटो : social media
इस बहस में सलमान ने फोटोग्राफर से ये भी कह दिया, 'अगर आपको मुझसे ज्यादा परेशानी है तो मुझे कर दें । सलमान उस फोटोग्राफर पर बहुत नाराज हुए । साथ ही ये भी आरोप लगाया कि वो हर ईवेंट को खराब करने की कोशिश करते हैं । सलमान ने बाकी फोटोग्राफर से ये अपील की कि इस मामले पर कोई कदम उठाएं । 
salman khan angry on a photographer at bigg boss launching said Ban me if you have a problem
bigg boss 13 - फोटो : social media
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, जब सलमान स्टेज की तरफ बढ़ रहे थे तो वो फोटोग्राफर उनका रास्ता ब्लॉक करने की कोशिश कर रहा था । फोटोग्राफर की इस हरकत से सलमान भड़क उठे । बाद में कोऑर्डिनेटर ने आकर बात संभाली । उन्होंने कहा, अगर आप लोग इस तरह की चीजें करेंगे तो हम शो को कैसे आगे बढ़ा पाएंगे । मैं वादा करता हूं कि सबको तस्वीरें लेने का मौका मिलता है ।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan angry on a photographer at bigg boss launching said Ban me if you have a problem
Bigg Boss 13 Event - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस दौरान सलमान चेक शर्ट और जींस पहने नजर आए । उनके साथ अमीषा पटेल, अर्जुन बिजलानी, सना खान और पूजा बनर्जी जैसे स्टार्स भी मौजूद रहे। सभी ने स्टेज पर जोरदार परफॉर्मेंस दी । अमीषा पटेल लॉन्चिंग में क्यों पहुंचीं, इस बात का पता अभी तक नहीं चला है । 
विज्ञापन
salman khan angry on a photographer at bigg boss launching said Ban me if you have a problem
Bigg Boss 13 Event - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान ने मीडिया से बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि क्या सही और गलत चल रहा है यह समझने के लिए मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती शो को हर दिन देखना होता है।  इसके लिए मुझे जब भी समय मिलता है चाहे वह काम के बीच का ब्रेक हो, लंच टाइम हो या फिर रात में खाली समय, मैं उस समय शो के एपिसोड्स देखता रहता हूं।  

Bigg Boss: कैमरों के बीच घर में रोमांस कर चुके हैं ये सेलेब्स,एक की तो उड़ी थी गर्भवती होने की अफवाह

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed