छोटे पर्दे पर एक बार फिर सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के साथ आ रहे हैं। लेकिन नए सीजन के साथ ही साथ पुराने सीजन के एक्स कंटेस्टेंट सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर बख्तियार ईरानी (Bakhtiyaar Irani) और उनकी पत्नी तनाज ईरानी (Tanaaz Irani) का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बख्तियार को तनाज थप्पड़ मारते नजर आ रही हैं।
VIDEO: हिमेश रेशमिया का गाना गा रहा था ये एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट, पत्नी ने मारा जोरदार थप्पड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल बख्तियार ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उनके साथ पत्नी तनाज भी नजर आ रही हैं। वीडियो में बख्तियार सिंगर हिमेश रेशमिया का गाना गाते हैं तो तनाज उन्हें थप्पड़ मार देती है।
वीडियो में दिख रहा है कि बख्तियार पहले फिल्म बॉडीगार्ड का गाना तेरी मेरी गाते हैं। इतने में तनाज उन्हें थप्पड़ मारती हैं और खुद रानू मंडल का तेरी मेरी गाती हैं। इसके बाद वो बख्तियार को गाने के लिए कहती हैं। इस पर बख्तियार अपनी नाक बंद करके तेरी मेरी गाना गाने की एक्टिंग करते हैं। बता दें कि ये मजेदार वीडियो उन्होंने टिक टॉक के लिए बनाया है।
View this post on Instagram
A post shared by Bakhhtyar irani (@bhakhtyar) on
वीडियो को शेयर करते हुए बख्तियार ने कैप्शन में लिखा हमारा पहला टिकटॉक वीडियो। उम्मीद करता हूं कि आपको ये पसंद आया हो। कृप्या हमें बताइए की हम इसे और भी अच्छा कैसे बना सकते हैं।
गौरतलब है कि तनाज और बख्तियार बिग बॉस के तीसरे सीजन में नजर आए थे। हालांकि वो शो जीतने में कामयाब नहीं हो पाए थे। वहीं बात बिग बॉस 13 की करें तो शो 29 सितंबर से शुरू होगा। सलमान खान इस सीजन को होस्ट कर रहे हैं। जिसमें इस बार कॉमनर्स नजर नहीं आएंगे।
पढ़ें: पति से मिलने UK पहुंचीं राखी सावंत, वीडियो शेयर कर बोलीं- 'मैं आधी मां हूं क्योंकि मैं...'