फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP This Week: टीआरपी लिस्ट में ‘उड़ने की आशा’ बना हुआ है नंबर वन, अनुपमा की हालत हुई बेहतर

Sat, 18 Jan 2025 04:49 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 18 Jan 2025 04:49 PM IST
सार

टीवी सीरियल्स की पॉपुलैरिटी का पता टीआरपी लिस्ट में उनकी क्या पोजिशन है? इससे चलता है। हाल ही में नई टीआरपी लिस्ट जारी हुई है। जानिए, किस सीरियल ने कौन सी जगह लिस्ट में हासिल की? 

विज्ञापन
Serial Udne Ki Aasha In Number One Position Anupamaa Get Second Spot In TRP List
सीरियल 'उड़ने की आशा' ,'अनुपमा' और 'एडवोकेटड अंजलि अवस्थी' - फोटो : इंस्टाग्राम

हर हफ्ते टीवी सीरियल की टीआरपी लिस्ट ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) द्वारा जारी की जाती है। हाल ही में एक टीआरपी जारी हुई है। इसमें सीरियल ‘उड़ने की आशा’ अब भी बहुत अच्छा परफॉर्म कर रहा है। बाकी सीरियल्स का क्या हाल है, जानिए? 

Serial Udne Ki Aasha In Number One Position Anupamaa Get Second Spot In TRP List
सीरियल उड़ने की आशा - फोटो : सोशल मीडिया

उड़ने की आशा टॉप पर 
टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर सीरियल ‘उड़ने की आशा’ है, यह सीरियल पिछले कुछ हफ्तों से टॉप पर बना हुआ है। इस बार  ‘उड़ने की आशा’ सीरियल की टीआरपी 2.5 रही है। सीरियल में लीड रोल में कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा हैं।

 

Serial Udne Ki Aasha In Number One Position Anupamaa Get Second Spot In TRP List
अनुपमा के सेट पर रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम

रेस में फिर से अनुपमा 
रूपाली गांगुली के सीरियल ‘अनुपमा’ की स्थिति कुछ बेहतर हुई, इस सीरियल की टीआरपी लगातार गिर रही थी। इस बार की टीआरपी लिस्ट में ‘अनुपमा’ सीरियल दूसरे नंबर पर है। अनुपमा की टीआरपी 2.4 है। 

ये खबर भी पढ़ें: Rajan Shahi: ‘अनुपमा’ की कम होती टीआरपी पर क्या बोले राजन शाही? सीरियल से जुड़े चुके हैं कई विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Serial Udne Ki Aasha In Number One Position Anupamaa Get Second Spot In TRP List
एडवोकेट अंजलि अवस्थी - फोटो : सोशल मीडिया

तीसरे-चौथे-पांचवें पायदान पर ये सीरियल 
सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ 2.3 की टीआरपी के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं चौथे नंबर पर एडवोकेट अंजलि अवस्थी है, इस 2.3 की टीआरपी मिली है। इसी के साथ ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ पांचवें नंबर है। इस बार इस सीरियल को 2.2 की टीआरपी मिली है। 

ये खबर भी पढ़ें: Anupamaa: कौन हैं ‘अनुपमा’ की नई ‘आध्या’? अलीशा परवीन के रिप्लेस होने के बाद इस बंगाली एक्ट्रेस को मिला मौका

विज्ञापन
Serial Udne Ki Aasha In Number One Position Anupamaa Get Second Spot In TRP List
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

लिस्ट में ये सीरियल भी शामिल 
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अपनी कॉमेडी से लोगों को भरपूर एंटरटेन कर रहा है। इस बार इस कॉमिक सीरियल को 2.2 की टीआरपी मिली है और यह छठे स्थान पर बना हुआ है। वहीं ‘मंगल लक्ष्मी’, सातवीं पोजिशन पर है, इसकी टीआरपी 2.1 रही। ‘झनक’ सीरियल आठवें स्थान पर रहा है। नौवें और दसवें नंबर पर सीरियल ‘मन्नत’ और ‘परिणीति’ रहा है। यह दोनों ही सीरियल दर्शकों को पसंद आ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed