टेलीविजन के जाने माने एक्टर शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) शादी के बंधन में बंध गए हैं। शरद ने दिल्ली की फैशन डिजाइनर रिप्सी भाटिया (Ripci Bhatia) से शादी की है। शरद और रिप्सी ने सिख रीति रिवाज से गुरुद्वारे में सात फेरे लिए और अब हिंदू रीत से शादी करेंगे। सोशल मीडिया पर रिप्सी और शरद की शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं।
इस टीवी एक्टर ने गुरुद्वारे में की शादी, देखिए हल्दी से लेकर शादी तक का पूरा वेडिंग एलबम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस खास मौके पर दुल्हन बनीं रिप्सी ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था। इसके साथ ही गोल्डन ज्वैलरी कैरी की हुई थी। जबकि शरद मल्होत्रा ने सफेद शेरवानी के साथ गुलाबी रंग की पगड़ी पहने हुए थे। साथ ही हाथ में कृपाण पकड़े हुए हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में यह दोनों कपल गुरुद्वारे में फेरे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।
A post shared by SM Is Love❤ (@shatika_2604) on
अब जरा इस तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर में यह दोनों गुरुद्वारे के रजिस्टर में साइन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
A post shared by Bhargav (#smarmy) (@bhargav.sharadholic) on
गुरुद्वारे में शादी करने के बाद न्यूली वेड कपल ने मीडिया के सामने जमकर पोज दिए। दोनों गले में फूलों की माला पहने हुए थे। वहीं उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
A post shared by Bhargav (#smarmy) (@bhargav.sharadholic) on
शादी के अलावा इन दोनों की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आई हैं। मेहंदी के फंक्शन में रिप्सी ने नीले रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। इस तस्वीर में वह हाथों की मेहंदी दिखाते हुए नजर आ रही हैं।