फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shark Tank India: शार्क टैंक इंडिया की जज विनीता सिंह बनीं थ्री इडियट के राजू की मां, यूजर्स बोले-'ये है मास्टरस्ट्रोक'

Sun, 13 Mar 2022 01:45 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 13 Mar 2022 01:45 PM IST
विज्ञापन
Shark Tank India Vineeta Singh recreates 3 Idiot memes on her with new twist, Twitter calls it is Shark stroke
शार्क टैंक इंडिया की जज विनीता ने रिक्रिएट किया थ्री इडियट का सीन - फोटो : twitter,youtube

सोनी टीवी के शो शार्क टैंक इंडिया की जज विनीता सिंह जो शुगर कॉस्मेटिक की सीईओ होने के साथ ही को-फाउंडर भी हैं। शो पर प्रतिभागियों के बिजनेस आइडियाज को जज करते हुए तो विनीता सिंह को सभी ने देखा है, लेकिन इस बार उनका मजेदार अंदाज देखने को मिल रहा है। विनीता ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह साल 2009 में आई फिल्म थ्री इडियट के एक सीन को रिक्रिएट करती दिखाई दे रही हैं। इस मजेदार मीम में वह थ्री इडियट्स के किरदार राजू रस्तोगी की मां (अमरदीप झा) की नकल करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी एक से बढ़कर एक प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Shark Tank India Vineeta Singh recreates 3 Idiot memes on her with new twist, Twitter calls it is Shark stroke
विनीता सिंह - फोटो : twitter

वीडियो की शुरुआत में एक ऑफिस कलीग के मोबाइल स्क्रीन स्क्रॉल करते हुए दिखाया गया है कि तभी उसकी नजर स्क्रीन पर विनीता के मीम पर पड़ती है। तभी वह कर्मचारी बजट की बात करने केबिन की तरफ जाता है, तो अगले ही सीन में विनीता राजू की मां की साड़ी पहने हुए ब्लैक एंड व्हाइट बैकग्राउंड में बैठी दिखाई देती हैं और कर्मचारी से  कहती हैं, पैसे क्या पेड़ पे उगते हैं, तुम्हें पता है भिंडी बारह रुपये किलो हो गई है, और पनीर तो सोने के दाम पर बिक रहा है, ऐसे ही महंगाई बढ़ गई है, ऊपर से तुम्हारी ऐसी ऐसी मांगे हम खाएंगे क्या।

Shark Tank India Vineeta Singh recreates 3 Idiot memes on her with new twist, Twitter calls it is Shark stroke
विनीता सिंह-शार्क टैंक इंडिया - फोटो : insta

वीडियो में देखा जा सकता है कि कर्मचारी कंफ्यूज होकर अपनी जगह वापस आकर बैठ जाता है कि तभी विनीता केबिन से निकलकर आती हैं तो वह अपने नॉर्मल कपड़ों में होती हैं और वीडियो का एंड ऑल इज वेल कहने पर होता है। उनकी ये मजेदार ट्विस्ट वाली वीडियो देखने के बाद यूजर्स एक के बाद एक प्रतिक्रिया दे रहे हैं, कोई इसे मास्टर स्ट्रोक बता रहा है तो वहीं कोई से सभी मीम्स का सही जवाब कह रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shark Tank India Vineeta Singh recreates 3 Idiot memes on her with new twist, Twitter calls it is Shark stroke
शार्क टैंक इंडिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बिजनेस स्टार्टअप करने वालों को बढ़ावा देता है शार्क टैंक इंडिया-
आपको बता दें की शार्क टैंक इंडिया एक ऐसा प्रोग्राम है जो अपना स्टार्टअप करने वाले लोगों की फाइनेंशियल हेल्प करता है। प्रतिभागी शो में जजेस के सामने अपना बिजनेस आइडिया लेकर आते हैं। अगर जजेस  को उनका आइडिया पसंद आता है, तो वह इसमें इन्वेस्ट करते हैं। शार्क टैंक इंडिया के जज प्रतिभागियों के आइडिया को देखते हैं समझते हैं और फिर फाइनल पिच पर उन्हें निवेश का प्रस्ताव देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed