फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Khatra Khatra Show : पोल डांस में जैकलीन ने डाला ट्विस्ट, करण और हर्ष के छूट गए पसीने, कल से कलर्स पर मिलेगा हंसी का डोज

Sat, 12 Mar 2022 04:47 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 12 Mar 2022 04:47 PM IST
विज्ञापन
The Khatra Khatra Show: jacqueline gives twist to poll dance, khatra khatra show grand premier is 13 march
जैकलीन और करण पोल डांस करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया अपने शो ‘खतरा खतरा खतरा’ का दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। इस शो में अलग-अलग तरह के कई मजेदार गेम्स में सेलेब्स भाग लेते नजर आते हैं। ये गेम्स इतने मजेदार होते हैं कि इन्हें देखकर दर्शकों की हंसी छूट जाती है। इस शो के प्रीमियर एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और फराह खान भी हिस्ला ले रही हैं। इसका नया प्रोमो जारी किया गया है।

The Khatra Khatra Show: jacqueline gives twist to poll dance, khatra khatra show grand premier is 13 march
द खतरा खतरा शो - फोटो : सोशल मीडिया

शो का 13 मार्च यानि रविवार को ग्रैंड प्रीमियर होने जा रहा है। इसी को लेकर शो के दो प्रोमो सामने आए हैं। प्रोमो में जैकलीन, हर्ष, विशाल आदित्य और करण कुंद्रा टास्क में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। एक प्रोमो में जैकलीन फर्नांडिस ने पोल डांस में एक नया ट्विस्ट दिया है, जिसे करने में बाकी कंटेसटेंट के पसीने छूट जाएंगे।

The Khatra Khatra Show: jacqueline gives twist to poll dance, khatra khatra show grand premier is 13 march
जैकलीन - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में जैकलीन कहती नजर आ रही हैं कि मैं पोल डांस करूंगी, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है। जैकलीन के बाद करण कुंद्रा, विशाल आदित्य सिंह और हर्ष लिम्बाचिया पोल डांस करते नजर आते हैं, लेकिन उस समय व्हील घूमने लगते हैं और तीनों ही पोल से नीचे गिर जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Khatra Khatra Show: jacqueline gives twist to poll dance, khatra khatra show grand premier is 13 march
जैकलीन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, शो के दूसरे प्रोमो में जैकलीन चाय बनाती नजर रही हैं। इसमें यह दिखाया गया है कि जैकलीन पहली बार पूरी दुनिया के सामने चाय बना रही हैं, लेकिन जैसे ही वह चाय बनाना शुरू करती हैं, उन पर टॉर्चर होना शुरू हो जाता है। कभी जैकलीन को करंट लगता है, तो कभी मुंह पर धुआं मारा जाता है। ऐसे में जैकलीन चाय नहीं बना पा रही हैं और यह देखकर दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

विज्ञापन
The Khatra Khatra Show: jacqueline gives twist to poll dance, khatra khatra show grand premier is 13 march
निक्की तंबोली, निशांत, पुनीतस प्रतीक भी होंगे शो का हिस्सा - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि यह इस शो का दूसरा सीजन है। पहले सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, इसलिए भारती और हर्ष दूसरा सीजन लेकर आए हैं। भारती प्रेग्नेंसी के दौरान भी इस शो को होस्ट करती नजर आएंगी। वहीं, करण कुंद्रा, निशांत भट्ट, प्रतीक सेहजपाल, पुनीत जे पाठक, निक्की कंबोली और विशाल आदित्य सिंह भी शो का हिस्सा रहेंगे। रविवार को शो 10:30 बजे कलर्स पर आएगा। वहीं, सोमवार से शुक्रवार तक रात 11 बजे शो आएगा। शो को आप वूट एप पर भी देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed