फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मेरे डैड की दुल्हन' में श्वेता और फहमान ने इस सीन के जरिए दिलाई शाहिद और करीना की मोहब्बत की याद

Fri, 28 Feb 2020 04:15 PM IST
Jaya Tripathi अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Jaya Tripathi Updated Fri, 28 Feb 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
shweta tiwari and fahmaan khan starre mere dad ki dulhan romantic scene as Shahid kareena jab we met

मशहूर कलाकार श्वेता तिवारी और फहमान खान  'मेरे डैड की दुल्हन' में काफी मस्ती भरा वक्त गुजार रहे हैं। जहां इस शो में गुनीत (श्वेता तिवारी), रणदीप (फहमान खान) को निया के घर छुपाने में उसकी मदद करती हैं, वहीं रणदीप भी गुनीत के लव गुरु बनकर उसकी मदद कर रहे हैं।

shweta tiwari and fahmaan khan starre mere dad ki dulhan romantic scene as Shahid kareena jab we met

इसमें एक ऐसे दृश्य की शूटिंग की जानी थी, जिसमें वैलेंटाइंस डे पर गुनीत की डेट पर 'नो ड्रामा प्लीज़' के ना आने से उसका दिल टूट जाता है और फिर वो डॉ अनुराग से भी रोका नहीं करना चाहती। जहां शो के मेकर्स गुनीत का उदास पक्ष दिखाना चाहते थे, वहीं वो फिल्म 'जब वी मेट' का मशहूर सीन रीक्रिएट करके रणदीप का मस्ती वाला अंदाज़ भी पेश करना चाहते थे। 

shweta tiwari and fahmaan khan starre mere dad ki dulhan romantic scene as Shahid kareena jab we met

यह उस फिल्म का वो दृश्य था जब गीत (करीना कपूर खान) आदित्य (शाहिद कपूर) से एक बचकानी हरकत करवाती है और उसकी पूर्व प्रेमिका को भुलाने को कहती है। इस दृश्य में वो आदित्य से लड़की की तस्वीर जलाकर उसे टॉयलेट में फ्लैश करने को कहती है। इसी तरह रणदीप भी पुनीत से वो साड़ी जलाने को कहते हैं जिसे उन्होंने 'नो ड्रामा प्लीज़' के साथ डेट पर पहनी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shweta tiwari and fahmaan khan starre mere dad ki dulhan romantic scene as Shahid kareena jab we met

चूंकि 'नो ड्रामा प्लीज़' डेट पर नहीं आते, तो रणदीप गुनीत से कहता है कि वो इस साड़ी को एक बुरे दिन की निशानी समझकर जला दें। दोनों ने इस दृश्य की शूटिंग करते हुए बहुत मस्ती की और उनके चारों तरफ हंसी का माहौल था।

विज्ञापन
shweta tiwari and fahmaan khan starre mere dad ki dulhan romantic scene as Shahid kareena jab we met
Shweta Tiwari - फोटो : Instagram

इस सीन की शूटिंग करने के बाद श्वेता ने कहा, "फहमान के साथ शूटिंग करना हमेशा मस्ती भरा होता है। हम दोनों के बीच एक स्पेशल बॉन्ड है, लेकिन यह दृश्य तो खासतौर पर मजेदार था, जब रणदीप गुनीत को उसकी साड़ी और वो सारी चीजें जलाने के लिए राजी कर लेता हैं जो उसे नो ड्रामा प्लीज़ की याद दिलाती है। गुनीत को अच्छा महसूस कराने के लिए रणदीप को यह बचकाना कदम उठाना पड़ता है, और यह कारगर भी रहता है। फहमान और मैं लगातार हंसते रहे क्योंकि इसने मुझे हर उस पल की याद दिला दी, जब मेरा दिल टूटा था और मैंने उन इमोशंस को इस मजेदार सीन में बखूबी उतार लिया। अक्सर हकीकत की दुनिया में इस तरह की बातों को भूलना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन फिर भी हम अच्छा महसूस करने के अपने जरिए ढूंढ ही लेते हैं।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed