फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sumona Chakravarti: 'ये बहुत अजीब है..,' द ग्रेट इंडियन कपिल शो से निकाले जाने की खबरों का सुमोना ने बताया सच

Sun, 21 Jul 2024 07:25 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 21 Jul 2024 07:25 PM IST
विज्ञापन
Sumona Chakravarti told truth about news of her being throwing from The Great Indian Kapil Show
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम@sumonachakravarti

सुमोना चक्रवर्ती 'द कपिल शर्मा शो' का अहम हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने हमेशा दर्शकों का मनोरंजन किया है। हालांकि, जब 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर हुआ तो प्रशंसकों को सुमोना की अनुपस्थिति का ध्यान आया। बाद में, इंटरनेट पर कई अफवाहें फैलने लगीं जिनमें दावा किया गया कि सुमोना को निकाल दिया गया है। वहीं, अब अभिनेत्री ने इस मामले पर खुलकर बात की है और शो का हिस्सा न बनने के पीछे की असल वजह बताई है।

Sumona Chakravarti told truth about news of her being throwing from The Great Indian Kapil Show
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम@sumonachakravarti

एक हालिया इंटरव्यू में सुमोना ने साफ किया कि उन्हें कपिल शर्मा के शो से नहीं निकाला गया है। अभिनेत्री ने कहा, 'यह बहुत अजीब है क्योंकि कुछ दिन पहले एक बहुत अच्छा आर्टिकल आया था। मैंने एक जर्नलिस्ट से बात की थी और मैंने बिल्कुल अलग बात कही थी। फिर जाहिर है दो दिन बाद एक दूसरे मीडिया आर्टिकल में बिल्कुल अलग बात कही गई थी। मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं था क्योंकि मैं भी रोमानिया में थी।'

Sumona Chakravarti told truth about news of her being throwing from The Great Indian Kapil Show
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम@sumonachakravarti

सुमोना चक्रवर्ती ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'मैंने यह बार-बार कहा है। मैं एक ऐसे शो का हिस्सा थी जो पिछले साल जुलाई में खत्म हो गया था और ऐसा नहीं है कि मैं बाहर निकल गई या मैंने इस्तीफा दे दिया या मुझे निकाल दिया गया। शो जुलाई में खत्म हो गया और उसके बाद हम सभी आगे बढ़ गए। हमने उसके बाद अपने-अपने प्रोजेक्ट शुरू किए। मैं खतरों के खिलाड़ी कर रही हूं। उन्होंने (कपिल शर्मा) एक और शो किया।बस इतना है कि हमारे बीच कोई खटास नहीं है। मैं कपिल से क्यों नाराज होंगी? वह और मैं पहले काम कर चुके हैं और मैं रोमानिया गई थी।'

Randeep Hooda: अवैध संपत्ति निर्माण कार्य को लेकर रणदीप को राहत नहीं, कोर्ट ने रद्द नहीं किया कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Sumona Chakravarti told truth about news of her being throwing from The Great Indian Kapil Show
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम@sumonachakravarti

'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और बाद में 'द कपिल शर्मा' शो जब छोटे पर्दे पर प्रसारित हुआ तो सुमोना कपिल शर्मा के कॉमेडी शो का एक अभिन्न हिस्सा थीं। उनसे यह भी पूछा गया कि क्या वह अपने बारे में सभी नकारात्मक रिपोर्टों को पढ़कर निराश हैं, तो 36 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि इसका उन पर प्रभाव पड़ना बंद हो गया है। इसका असर उन पर 20 साल पहले हुआ करता था जब उन्होंने अपना करियर शुरू किया था। अब, उन्हें खुद को नकारात्मकता से अलग करने का एक मंत्र मिल गया है, और वह है, 'मेरे बारे में आपकी राय मेरी जिम्मेदारी नहीं है।'

Ram Gopal Varma: नताशा-हार्दिक के अलगाव पर राम गोपाल वर्मा ने साधा निशाना? शादी और तलाक पर किया विवादित पोस्ट

विज्ञापन
Sumona Chakravarti told truth about news of her being throwing from The Great Indian Kapil Show
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम@sumonachakravarti

सुमोना चक्रवर्ती 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का हिस्सा नहीं रही हैं। हालांकि, वह एडवेंचर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' में दिखाई देंगी, जिसका प्रीमियर 27 जुलाई को होगा। सुमोना अपने आगामी एडवेंचर शो के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। वहीं, उनके प्रशंसक भी उन्हें स्टंट करता देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

Maharaj: जुनैद खान की फिल्म 'महाराज' का कमाल जारी, लगातार चौथे हफ्ते शीर्ष दस की सूची में दबदबा कायम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed