फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक नहीं बल्कि दो शादियां कर चुके हैं छोटे पर्दे के ये सितारे, श्वेता तिवारी की तो दूसरी भी रही फेल

Thu, 19 Nov 2020 04:56 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 19 Nov 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
Television Actors Who Have Done Two or More Marriage Shweta Tiwari Karan Singh Grover Gautami Kapoor Archana Puran Singh
श्वेता तिवारी, करण सिंह ग्रोवर - फोटो : Instagram

छोटा पर्दा हो या बड़ा पर्दा दोनों ही सितारे अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इन सितारों की पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा में रहती है। खासकर इनकी शादी, जो हमेशा से ही चर्चा का विषय रही है। कई सितारे ऐसे होते हैं जो शादी तो कर लेते हैं लेकन उनकी शादी ज्यादा चल नहीं पाती। पहली शादी ना चल पाने की वजह से ये सितारो दूसरी बार भी इस रिश्ते में हाथ आजमाते हैं कई सितारों की शादी सफल हो जाती है तो कई की दोबारा बीच मजधार में फंस जाते हैं। इस पैकेज में आपको रूबरू करवाते हैं ऐसे ही कुछ सितारों से जो एक नहीं बल्कि एक से ज्यादा शादियां कर चुके हैं।

Television Actors Who Have Done Two or More Marriage Shweta Tiwari Karan Singh Grover Gautami Kapoor Archana Puran Singh
श्वेता तिवारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

श्वेता तिवारी
पैकेज में सबसे पहले बात करते हैं टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी के बारे में। श्वेता हिंदी धारावाहिकों की चर्चित अभिनेत्री हैं। उनकी प्रोफेशनल के साथ ही पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रहती हैं। श्वेता ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजा चौधरी के साथ शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है। लेकिन ये शादी ज्यादा चल ना सकी जिसके बाद श्वेता ने बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम कर अभिनव के साथ शादी की। लेकिन इन दोनों की शादी भी ज्यादा चल ना सकी और टूट गई।

Television Actors Who Have Done Two or More Marriage Shweta Tiwari Karan Singh Grover Gautami Kapoor Archana Puran Singh
बिपाशा बसु,करण सिंह ग्रोवर - फोटो : instagram

करण सिंह ग्रोवर
टेलीविजन और बॉलीवुड फिल्मों का चर्चित नाम करण सिंह ग्रोवर शुरुआत से ही अपनी शादियों को लेकर चर्चा में रहे हैं। करण ने अपने शुरुआती करियर में अभिनेत्री श्रद्धा निगम के साथ शादी की थी। लेकिन दोनों की शादी चल नहीं पाई। जिसके बाद उन्होंने अपनी 'दिल मिल गए' की को-स्टार जेनिफर विंगेट से शादी की थी। इन दोनों की शादी भी ज्यादा दिन चल ना सकी और दोनों ने एक साल में ही तलाक ले लिया। इसके बाद करण ने बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बासु के साथ शादी की। अब करण और बिपाशा खुशी- खुशी जीवन बिता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Television Actors Who Have Done Two or More Marriage Shweta Tiwari Karan Singh Grover Gautami Kapoor Archana Puran Singh
गौतमी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

गौतमी कपूर
टेलीविजन अभिनेत्री गौतमी कपूर ने अपने को-स्टार राम कपूर के साथ शादी की। लेकिन राम से शादी करने से पहले भी गौतमी की शादी हो चुकी थी। हालांकि ये शादी ज्यादा चली नहीं और गौतमी का तलाक हो गया। इसके बाद धारावाहिक 'घर एक मंदिर' के सेट पर गौतमी की मुलाकात राम कपूर से हुई। दोनों के बीच प्यार हुआ और शादी के बंधन में बंध गए।

विज्ञापन
Television Actors Who Have Done Two or More Marriage Shweta Tiwari Karan Singh Grover Gautami Kapoor Archana Puran Singh
Archana Puran Singh and Parmeet Sethi - फोटो : instagram

अर्चना पूरन सिंह
बॉलीवुड और टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। अर्चना ने परमीत सेठी से शादी की। लेकिन परमीत के साथ शादी करने से पहले भी अर्चना शादीशुदा थीं। उनकी पहली शादी चल नहीं पाई और उन्होंने कुछ ही दिनों तलाक ले लिया। जिसके बाद वो फिल्म इंडस्ट्री में आ गई और यहां उनकी मुलाकात परमीत से हुई। ये मुलाकात प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली।

पढ़ें: रणवीर सिंह का नया विज्ञापन आया ट्रोलर्स के निशाने पर, ‘डिसलाइक’ से बचने को अपनाया अक्षय का रास्ता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed