फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी की इस हीरोइन ने लिया अभिनय से संन्यास का फैसला, कोर्ट जाकर चुपचाप इसलिए कर ली शादी

Wed, 18 Nov 2020 04:50 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 18 Nov 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
Udaan fame actress Sheetal Pandya recently had a court marriage and decide to leave acting
शीतल पांड्या - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘उड़ान’ सीरियल से मशहूर हुई अभिनेत्री शीतल पांड्या ने अदाकारी को अलविदा करने का मन बना लिया है। 13 नवंबर को अदालत में शादी कर चुकीं शीतल 20 नवंबर को सात फेरे लेने वाली हैं। और, इसी दिन से उन्होंने टेलीविजन छोड़ देने का फैसला कर लिया है।

Udaan fame actress Sheetal Pandya recently had a court marriage and decide to leave acting
शीतल पांड्या - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शीतल पांड्या ने अपने बचपन के दोस्त और अब डॉक्टर बन चुके अभिषेक भट्टाचार्य से शादी कर ली है। यहां चौंकाने वाली बात यह रही कि शीतल ने अपने कोर्ट मैरिज करने के बारे में किसी को नहीं बताया। लेकिन जब यह बात बाहर आई तो उनके प्रशंसक हैरान थे। अपनी कोर्ट मैरिज की बात को गुप्त रखने के बारे में शीतल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि उन्होंने 13 नवंबर को अदालत में शादी की है

Udaan fame actress Sheetal Pandya recently had a court marriage and decide to leave acting
शीतल पांड्या - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दरअसल, शीतल को शादी के बाद अपने पति अभिषेक के साथ लीसेस्टर, यूनाइटेड किंगडम में रहना है। वहां के लिए उन्हें अपना वीजा लगवाना था और उसमें मैरिज सर्टिफिकेट की जरूरत थी। इसलिए, शीतल ने अभिषेक के साथ कोर्ट में जाकर शादी कर ली। अब उनकी असली शादी 20 नवंबर को पूरे रीति-रिवाज के साथ मुंबई में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Udaan fame actress Sheetal Pandya recently had a court marriage and decide to leave acting
शीतल पांड्या - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके लिए शीतल और अभिषेक के परिवारीजनों ने मुंबई के गोरेगांव स्थित एक पांच सितारा होटल बुक किया है। शीतल शादी के लिए एक बंगाली दुल्हन की तरह सजेंगी। अभिषेक ब्रिटेन में डॉक्टर हैं और शीतल को भी उनके साथ शादी के बाद यूके जाकर रहना है। इसके लिए वह बहुत खुश भी हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें टीवी पर चल रहे अपने करियर को यहीं छोड़ना होगा। इसमें शीतल को को दिक्कत नहीं है। वह चाहती हैं कि इसी बहाने वह कुछ और भी चीजों में हाथ आजमा सकेंगी।

विज्ञापन
Udaan fame actress Sheetal Pandya recently had a court marriage and decide to leave acting
शीतल पांड्या - फोटो : इंस्टाग्राम

शीतल कहती हैं कि वह डांस वीडियोज बनाना चाहती हैं और ऑनलाइन कथक नृत्य की क्लास भी लेना चाहती हैं। वह कथक का कोर्स पहले भी कर रही थी लेकिन बीच में उन्होंने छोड़ दिया। इसके अलावा वह पटकथा लिखने की वर्कशॉप का भी हिस्सा बनेंगी। धारावाहिकों में उनका काम भले ही बंद हो जाएगा लेकिन उनका कहना है कि वह कुछ दूसरे माध्यमों को इसी बहाने आजमा सकती हैं। उनके कुछ व्यक्तिगत काम भी हैं जिन्हें वह अब कर सकेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed