बॉलीवुड हो या टेलीविजन दोनों ही जगह पर अक्सर ब्रेकअप और पैचअप के किस्से तो आम ही हैं। टेलीविजन अभिनेत्रियां भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चाओं में रहती हैं। कई कपल्स को टेलीविजन सेट पर प्यार हो जाता है और वो शादी के बंधन में बंध जाते हैं। लेकिन उनमें से की सेलेब्स की शादी टिक नहीं पाती। ऐसी ही कई टेलीविजन अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपनी शादी कुछ समय बाद या कई सालों बाद तोड़ दी। ये अभिनेत्रियां अपने तलाक के बाद ज्यादा खुश नजर आती हैं। इस पैकेज में ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में आपको बताएंगे...
तलाक के बाद ज्यादा खुश हैं टेलीविजन की ये अभिनेत्रियां, श्वेता तिवारी और चाहत खन्ना की दूसरी शादी भी रही असफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्वेता तिवारी
टेलीविजन जगत की दिग्गज अभिनेत्री श्वेता तिवारी का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। श्वेता ने साल 1998 में राजा चौधरी से शादी की। राजा और श्वेता की एक बेटी पलक भी है। लेकिन ये शादी साल 2012 में टूट गई। हालांकि इसके बाद श्वेता ने दूसरी शादी भी की। लेकिन उनकी दूसरी शादी भी सक्सेसफुल नहीं रही और वो अपने पति अभिनव कोहली से अलग हो गईं। पति से अलग होने के बाद श्वेता ज्यादा खुश नजर आती हैं।
जेनिफर विंगेट
टेलीविजन की दुनिया की सबसे खुबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार जेनिफेर विंगेट ने साल 2012 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। लेकिन शादी के दो साल बाद ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। करण ने अब बिपाशा बासु से शादी कर ली है। लेकिन जेनिफर अपनी लाइफ में अकेले ही खुश हैं।
चाहत खन्ना
अभिनेत्री चाहत खन्ना ने भी दो बार शादी की। लेकिन उनकी भी दोनों ही शादियां नाकाम रहीं। चाहत ने साल 2006 में भरत नरसिंहानी से शादी की थी। पर दोनों की शादी टिक नहीं पाई और 2013 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद चाहत ने एक साल बाद ही फरहान मिर्जा से शादी कर ली। लेकिन उनकी ये शादी भी टिक नहीं पाई और 2018 में दोनों ने तलाक ले लिया। परहान और चाहत की दो बेटियां भी हैं।
वाहबीज डोराबजी
वाहबीच डोराबजी और विवियन डिसेना की मुलाकार 'प्यार की ये एक कहानी' टेलीविजन सीरियल के सेट पर हुई थी। दोनों ने तीन साल डेटिंग के बाद शादी कर ली थी। दोनों की शादी ज्यादा चल नहीं पाई और साल 2017 में इन्होंने तलाक लेकर सभी को हैरान कर दिया। लेकिन तलाक के बाद वाहबीज ज्यादा खुश हैं। उनके सोशल मीडिया को देखकर ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है।