सब्सक्राइब करें

आर्थिक संकट से परेशान इन कंटेस्टेंट्स ने ली बिग बॉस में दोबारा एंट्री, राखी सावंत तो हो चुकीं थीं दिवालिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 21 Dec 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
4
these are the contestants who re enter in bigg boss house because of financial crisis
राखी सावंत, विकास गुप्ता, एजाज खान - फोटो : अमर उजाला

बिग बॉस 14 टेलीविजन पर धूम मचा रहा है। ये एक ऐसा शो है, जिसके लिए दर्शक पूरा साल इंतजार करते हैं। वहीं इंडस्ट्री में कई लोग ऐसे हैं जो आर्थिक तंगी के चलते बिग बॉस के घर में दोबारा एंट्री लेते हैं। बिग बॉस 14 में भी कई कंटेस्टेंट ऐसे आए हैं, जिन्हें पैसों की तंगी थी और लॉकडाउन की वजह से काम नहीं मिल रहा था। 

Trending Videos
these are the contestants who re enter in bigg boss house because of financial crisis
राखी सावंत - फोटो : social media

अभिनेत्री राखी सावंत बिग बॉस 14 के घर के एक चैलेंजर के तौर पर आई हैं। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर एलान और स्वीकार किया है कि वो दूसरी बार घर में प्रवेश करने का मुख्य कारण पैसा था। राखी ने घर में एंट्री से पहले कई इंटरव्यू में बताया था कि वो पिछले कई सालों से आर्थिक तंगी से जूझ रही है। उन्होंने सलमान खान के भाई सोहेल खान से मदद की गुहार लगाई थी, जिसके बाद ही उन्हें बिग बॉस 14 में दोबारा आने का मौका मिला था। वहीं राखी ने बताया था कि वह कई गलतियों की वजह से दिवालियां हो गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
these are the contestants who re enter in bigg boss house because of financial crisis
विकास गुप्ता - फोटो : Social Media

बिग बॉस के 11वें सीजन में विकास गुप्ता पहली बार आए थे। तब उन्हें मास्टरमाइंड का खिताब दिया गया था। इसके बाद बिग बॉस 13 में भी विकास गुप्ता ने एंट्री ली थी लेकिन इस सीजन में वो पैसों की तंगी के चलते घर में आए हैं। उन्होंने भी इस बात को स्वीकार किया है कि पैसे की कमी की वजह से वो घर में वापस आए थे। उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें पैसों की सख्त जरूरत है। हालांकि विकास गुप्ता को घर से निलंबित कर दिया गया है क्योंकि उन्होंने अर्शी खान के उकसाने पर उन्हें पूल में धक्का दे दिया था।

these are the contestants who re enter in bigg boss house because of financial crisis
एजाज खान - फोटो : instagram/eijazkhan

बिग बॉस 14 के एक एपिसोड के दौरान एजाज खान ने इस बात का खुलासा किया था कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। वह सह-प्रतियोगी शार्दुल पंडित से इस बारे में बात कर रहे थे। एजाज ने बताया कि उनके खाते में मात्र चार हजार रुपये हैं और एडवांस भुगतान के लिए एक दोस्त से डेढ़ लाख रुपये का कर्ज लिया था। बता दें कि एजाज खान बिग बॉस 14 के फाइनल कंटेस्टेंट्स में से एक थे।

4 - 4
विज्ञापन
these are the contestants who re enter in bigg boss house because of financial crisis
शार्दुल पंडित - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शार्दुल पंडित को बिग बॉस सके घर में प्रवेश करने से पहले वित्तीय संकट की बात करते हुए सुना गया था। शार्दुल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अभी कोई काम नहीं है, कई ऐसे लोग हैं जो गीता कपूर की तरह कहते हैं अगर आपको पैसों की जरूरत होती है, तो हमें बताएं। उन्होंने आगे कहा कि मैं उन्हें बताता हूं कि मुझे काम की जरूरत है। शार्दुल ने कहा कि मुझे बिग बॉस में सबसे शानदार विदाई मिली लेकिन काम नहीं मिला, वास्तव में कोई काम मेरे पास नहीं है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed