फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss: कैमरे के सामने ही इन कपल्स ने पार कीं सारी हदें, शो से बाहर आते ही तोड़ा रिश्ता

Mon, 18 Oct 2021 06:16 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 18 Oct 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
These couples had a breakup after coming out of Bigg Boss
बिग बॉस - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो है। इस शो के हर सीजन में टीवी के बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज नजर आते हैं, जिनकी रियल पर्सनैलिटी फैंस को देखने को मिलती है। इस शो में सेलिब्रिटीज की दोस्ती और दुश्मनी हमेशा चर्चा में रहती है। लेकिन इन सबके बीच बिग बॉस के घर में कई स्टार्स रोमांस का तड़का भी लगा ही देते हैं। इस बार बिग बॉस के घर में ईशान सहगल और माइशा अय्यर की लव स्टोरी देखने को मिल रही है।


 
दोनों कुछ ही दिनों में एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे हैं। घर में ईशान और माइशा कई बार एक-दूसरे के करीब आते हुए भी नजर आ चुके हैं। लेकिन दोनों का ये लव एंगल फैंस को फेक लगता है। क्योंकि बिग बॉस के हर सीजन में फैंस ने प्यार की हवा देखी है। हर सीजन में जोड़ियां बनी हैं, लेकिन वह घर के बाहर ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पाईं। आइए आपको उन स्टार जोड़ियों के बारे में बताते हैं, जिनका ब्रेकअप घर से बाहर निकलने के कुछ समय बाद ही हो गया था।   

These couples had a breakup after coming out of Bigg Boss
उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना
उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना बिग बॉस सीजन 8 में नजर आए थे। इस शो में दोनों की लव स्टोरी को फैंस ने खूब पसंद किया था। लेकिन दोनों कई बार रात में एक-दूसरे को किस करते हुए देखे गए थे। हालांकि, इस वजह से उपेन और करिश्मा की आलोचना भी हुई थी। लेकिन दोनों के लव एंगल ने शो को जबरदस्त टीआरपी दिलाई थी। अब दोनों अलग हो चुके हैं।

These couples had a breakup after coming out of Bigg Boss
तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली
बिग बॉस के सीजन 7 में तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली की लव स्टोरी देखने को मिली थी। घर में दोनों को कई बार करीब आते हुए भी देखा गया था। लेकिन घर से बाहर आने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। कहा जाता है कि, अरमान तनीषा का रिश्ता एक्ट्रेस की मां तनुजा को पसंद नहीं था, जिस वजह से दोनों अलग हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
These couples had a breakup after coming out of Bigg Boss
वीना मलिका और अश्मित पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

वीना मलिक और अश्मित पटेल
बिग बॉस के सीजन 4 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक और बॉलीवुड एक्टर अश्मित नजर आए थे। शो में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। दोनों को घर में कई बार करीब आते हुए भी देखा गया था। हालांकि, शो से बाहर आने के बाद अचानक ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं, जिसके बाद फैंस ने मान लिया था कि, दोनों सिर्फ गेम और पब्लिसिटी के लिए करीब आए थे।

विज्ञापन
These couples had a breakup after coming out of Bigg Boss
सारा खान और अली मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया

सारा खान और अली मर्चेंट
बिग बॉस 4 में सारा खान और अली मर्चेंट ने शादी रचाकर हर किसी को हैरान कर दिया था। घर में दोनों की शादी की हर रस्म को काफी शानदार तरीके से निभाया गया था। लेकिन शो खत्म होने के कुछ दिनों बाद ही दोनों अलग हो गए थे। दोनों ने ये सिर्फ पब्लिसिटी बटोरने के लिए किया था। दावा किया जाता है कि, इसके लिए दोनों को 50 लाख रुपये मिले थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed