फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Serials Update: रुद्राक्ष-प्रीशा का होगा मिलन और बलविंदर के लिए गुंडे बुलाएगी किरन, पढ़ें आज का सीरियल अपडेट

Thu, 14 Jul 2022 04:07 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 14 Jul 2022 04:07 PM IST
विज्ञापन
Top 5 Trp Show Update Anupamaa Yeh Hai Chahatein Bhagya Lakshami Imile Serial 14 July 2022 written update
आज का सीरियल अपडेट - फोटो : social media

टीवी सीरियल रोज नई कहानी लेकर आते हैं, वहीं सीरियल के नए ट्विस्ट भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाते रहते हैं। इसके अलावा कई बार सीरियल्स की कहानी असल जिंदगी से भी काफी मिलती जुलती है और इसलिए भी लोग खुद को किरदारों से काफी कनेक्ट कर लेते हैं। यही वजह है कि अपने पसंदीदा शो के आगे की कहानी जानने के लिए दर्शक हमेशा एक्साइटेड रहते हैं, और मेकर्स भी अपने दर्शकों का पूरा ध्यान रखते हुए एक से बढ़कर एक ट्विस्ट लेकर आते रहते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस समय के टॉप टीआरपी लिस्ट के किस शो में क्या होने वाला है।

Top 5 Trp Show Update Anupamaa Yeh Hai Chahatein Bhagya Lakshami Imile Serial 14 July 2022 written update
अनुपमा सीरियल - फोटो : social media

अनुपमा
सीरियल अनुपमा अपने धमाकेदार ट्विस्ट के चलते हमेशा की तरह इस बार भी टॉप टीआरपी में नंबर वन पर बना हुआ है। इस सीरियल के मौजूदा ट्रैक में अनुज और अनु अपनी बेटी को लेकर घर आएंगे, जिसे देखकर बरखा, अधिक और अनुज का भाई हैरान रह जाएगा। वहीं किंजल की डिलीवरी होने वाली है। ऐसे में अनुपमा के आगे दो जिम्मेदारियां होंगी। वहीं पाखी की वजह से भी आने वाले एपिसोड में अनुपमा सीरियल में तूफान आने वाला है।

Top 5 Trp Show Update Anupamaa Yeh Hai Chahatein Bhagya Lakshami Imile Serial 14 July 2022 written update
ये है चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया

ये है चाहतें
सीरियल 'ये है चाहतें में' आखिरकार वह वक्त आ गया है, जब रूद्र और प्रीशा बिल्कुल एक दूसरे के आमने-सामने हैं। रूद्र प्रीशा को देखकर चौंक जाता है और खुश होता है। वह प्रीशा से कहता है कि उसने उसे हर जगह ढूंढा। लेकिन अरमान ने प्रीशा को एक मॉफ्ड वीडियो दिखाई थी, जिसे याद करके प्रीशा कहती है कि तुम मुझे जिंदा देखकर चौंक गए क्या...क्योंकि तुमने मुझे प्रताड़ित किया था। इसके बाद रूद्र उसे बताता है कि उसने ऐसा कुछ भी नहीं किया। वे शादीशुदा हैं और प्रीशा उसकी पत्नी है, लेकिन प्रीशा कहती है कि पत्नी थी....अब नहीं। फिलहाल अब जबकि दोनों मिल चुके हैं तो रूद्र, प्रीशा को मना ही लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Trp Show Update Anupamaa Yeh Hai Chahatein Bhagya Lakshami Imile Serial 14 July 2022 written update
गुम है किसी के प्यार में  - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के मौजूदा ट्रैक में पाखी सई और विराट के बच्चे की सरोगेट बन गई है। अब सई के लिए आने वाले समय में और मुश्किल समाने आएंगी जब उसे पता चलता है कि प्रेगनेंसी में कॉम्प्लिकेशन हैं। वहीं एक बुजुर्ग को देखकर सई अपने पिता को याद करती है।

विज्ञापन
Top 5 Trp Show Update Anupamaa Yeh Hai Chahatein Bhagya Lakshami Imile Serial 14 July 2022 written update
भाग्य लक्ष्मी - फोटो : social media
भाग्य लक्ष्मी
सीरियल भाग्य लक्ष्मी के मौजूदा ट्रैक में बलविंदर को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है। किरण बलविंदर से छुटकारा पाने के लिए गुंडे हायर करेगी और मलिष्का से कहेगी कि रात में दरवाजा खोल देना। वहीं मलिष्का ऋषि से कहती है कि मैं तुम्हारी मालिश करती हूं और इसी दौरान वह ऋषि के करीब आने की कोशिश भी करेगी। उधर लक्ष्मी सोचती है कि कोई तो है जो बलविंदर का साथ दे रहा है, लेकिन ऋषि उसे जरूर पकड़ लेगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed