अलीबाबा दास्तान एक काबुल में लीड रोल निभाने वाली अभिनेत्री तुनिशा शर्मा सुसाइड केस मामले में अभिनेत्री के को-स्टार शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया गया था। तब से शीजान जेल में बंद थे। अब करीब तीन महीने के बाद शीजान को राहत मिली है और कोर्ट ने उनको जमानत दे दी है। आज शीजान की रिहाई हो गई है। बाहर आते ही शीजान ने सबसे पहले अपनी बहनों को गले लगाया है। अभिनेता के परिवार के लोग काफी समय से उनको छुड़ाने की कोशिश में लगे हुए थे।
Tunisha Sharma Case: तुनिशा शर्मा केस में शीजान खान को मिली जमानत, जेल से बाहर आए अभिनेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते 4 मार्च 2023 को मुंबई की ठाणे सेंट्रल जेल ने जमानत दे दी है। शीजन को एक लाख रुपये के मुचलके पर रिहा कर दिया गया है। अब शीजान के बाहर आने पर अभिनेता की बहने और उनके परिवार के लोग काफी खुश हैं। शीजान खान जेल से बाहर मास्क लगाकर आए थे, आते ही उन्होंने सबसे पहले अपनी दोनों बहनों को गले लगाया। भाई को गले लगाते ही बहन काफी भावुक हो गईं।
Maharashtra | Television actor Sheezan Khan accused in television actress Tunisha Sharma's suicide case released on bail from Thane Central Jail today pic.twitter.com/KWRSwIYNtD
इसे भी पढ़ें- Farishta Trailer: होली पर रिलीज हो रही खेसारी की फिल्म ‘फरिश्ता’, पागल के किरदार में आएंगे नजर
शीजान खान और तुनिषा शर्मा दोनों ही 'अली बाबा' के लीड स्टार्स थे। दोनों की पहली मुलाकात इसी शो पर हुई थी। लद्दाख में शूटिंग के दौरान दोनों प्यार में पड़ गए थे। काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दिसंबर में शीजान ने तुनिषा से ब्रेकअप कर लिया था। एक्ट्रेस की मां का दावा था कि शीजान तुनिषा को धोखा दे रहा था, जब तुनिषा को इस बारे में पता चला तो उसने ब्रेकअप कर लिया था।
सिर्फ इतना ही नहीं कहा तो यह भी गया कि तुनिषा डिप्रेशन का शिकार थीं और कई बार उन्हें पैनिक अटैक भी आ चुके हैं। तुनिषा को 2018 में भी डिप्रेशन था, उनकी मां पर भी शीजान के परिवार ने बेटी को इग्नोर करने का आरोप लगा था।