टीवी इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेसेज हैं, जो अपनी खूबसूरती के साथ-साथ बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। अपने दमदार किरदार और खूबसूरतू से ये हसीनाएं लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं, लेकिन इसके बाद भी इन एक्ट्रेसेज ने ऑन स्क्रीन रोमांस करने से साफ इनकार कर दिया है। जी हां, बॉलीवुड की तरह ही टीवी की कुछ ऐसी अभिनेत्रियां है, जिन्होंने इंटिमेट सीन्स देने से तौबा कर लिया है। आइए जानते हैं टीवी की इन खूबसूरत अभिनेत्रियों के बारे में-
No To Intimate Scene: जन्नत जुबैर से माहिरा शर्मा तक, टीवी की इन हसीनाओं ने की इंटिमेट सीन देने से तौबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्नत जुबैर
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जन्नत जुबैर ने पर्दे पर इंटिमेट सीन्स देने से तौबा कर ल है। एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि मैं इंटीमेट सींस के लिए लिमिट क्रॉस नहीं करना चाहती। मैंने खुद के लिए एक लाइन खींची है। इंटीमेट सींस अगर मेरे कंफर्ट जोन में होगा तो करूंगी, वरना नहीं करूंगी।
हिबा नवाब
एक्ट्रेस हिबा नवाब टीवी की खूबसूरत हसीनाओं में से एक हैं। एक्ट्रेस इन दोनों सीरियल 'अलबेला' में 'सयुरी' की भूमिका में नजर रही हैं। हिबा ने एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में कहा था, 'मैं इंटिमेट सीन का हिस्सा बनना चाहूंगी, लेकिन मैं बोल्ड केंटेंट को लेकर मैं सहज नहीं हूं।'
यह भी पढ़ें- Actress Assault Case: सुनील एनएस की जमानत अर्जी पर फैसला सुरक्षित, 2017 मामले का है मुख्य आरोपी
माहिरा शर्मा
'बिग बॉस 13' की कॉन्टेस्टेंट रह चुकीं माहिरा शर्मा ने भी एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में बताया था कि एक्ट्रेस कैमरे पर इंटिमेट सीन्स को करने में कंफर्टेबल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं बोल्ड सीन करने के सख्त खिलाफ हूं क्योंकि मुझे लगता है कि अगर मैं कुछ काम कर रही हूं तो उसे पूरे परिवार के साथ बैठकर लोग देख सकें।
यह भी पढ़ें- Akshay Kumar: 'सेल्फी' की असफलता के बाद अक्षय कुमार को फिर लगा झटका, कैंसिल हुआ द एंटरटेनर्स का कॉन्सर्ट
गौहर खान
'बिग बॉस 7' की विनर गौहर खान भी इन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। एक्ट्रेस ने भी इंटिमेट सीन्स देने से साफ इनकार किया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक वेब सीरीज में नजर आईं है। उन्होंने औपचारिक रूप से दावा किया कि वो स्क्रीन पर कभी भी कोई रोमांटिक सीन नहीं करेंगी.
यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant: पति आदिल संग विवाद के बीच राखी ने दुबई में खोली एक्टिंग एकेडमी,लोगों को देंगी बॉलीवुड में एंट्री