फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhagya Lakshmi 500 episodes: ‘भाग्य लक्ष्मी’ ने पूरे किए 500 एपिसोड्स, कलाकारों ने यूं जताया दर्शकों का आभार

Wed, 01 Mar 2023 12:49 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Wed, 01 Mar 2023 12:49 PM IST
सार

धारावाहिक ‘भाग्य लक्ष्मी’ पिछले ढाई साल से लगातार दर्शकों का पसंदीदा धारावाहिक बना हुआ है। शो की लीड कलाकार ऐश्वर्या खरे कहती हैं, ‘‘यह निश्चित रूप से हमारे लिए बड़ा खुशनुमा एहसास है।

विज्ञापन
tv show Bhagya Lakshmi completed 500 episodes celebs expressed gratitude to audience aishwarya khare rohit
ऐश्वर्या खरे, रोहित सुचांती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

छोटे परदे के लोकप्रिय धारावाहिक ‘भाग्य लक्ष्मी’ ने अपने 500 एपिसोड का अहम पड़ाव पार कर लिया है। धारावाहिक की लीड कलाकार ऐश्वर्या खरे समेत धारावाहिक के सभी कलाकारों ने इस सफलता का जश्न शूटिंग के दौरान अपने ही अंदाज से मनाया और धारावाहिक को इस मुकाम तक लाने के लिए सभी दर्शकों का आभार जताया।

tv show Bhagya Lakshmi completed 500 episodes celebs expressed gratitude to audience aishwarya khare rohit
ऐश्वर्या खरे, रोहित सुचांती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धारावाहिक ‘भाग्य लक्ष्मी’ पिछले ढाई साल से लगातार दर्शकों का पसंदीदा धारावाहिक बना हुआ है। शो की लीड कलाकार ऐश्वर्या खरे कहती हैं, ‘‘यह निश्चित रूप से हमारे लिए बड़ा खुशनुमा एहसास है। ऐसा लगता ही नहीं कि हमने 500 एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं। इस शो के सभी कलाकार इतने अच्छे हैं और एक दूसरे के इतने करीब हैं कि कभी-कभी तो हम ये भूल जाते हैं कि हम असली परिवार नहीं हैं। इस शो की शुरुआत से लक्ष्मी का सफर बड़ा कमाल कर रहा है।’


इसे भी पढ़ें- Anil Kapoor: दो एक्ट्रेस के साथ नर्वस हो गए थे अनिल, अभिनेता ने याद किए श्रीदेवी-उर्मिला की 'जुदाई' के किस्से
 
tv show Bhagya Lakshmi completed 500 episodes celebs expressed gratitude to audience aishwarya khare rohit
ऐश्वर्या खरे, रोहित सुचांती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपने किरदार के बारे में पूछे जाने पर ऐश्वर्या कहती हैं, ‘मुझे नहीं लगता कि मैंने इससे पहले ऐसा कोई किरदार निभाया हो और इतने प्यार और उत्साह के साथ इतनी मेहनत की हो। मुझे लगता है कि लक्ष्मी का किरदार मेरे अंदर के बेस्ट को बाहर लाता है। सेट पर रोहित, अमन, स्मिता मैम, मुनीरा, मायरा, मेरी क्रिएटिव टीम और सभी लोग इतने प्यारे हैं कि हमें हर समय बहुत अच्छा महसूस होता है। हम सभी बहुत खुशनसीब हैं कि हमारे पास बेस्ट टीम और बेस्ट ऑडियंस हैं, जो हमें इतना प्यार और सपोर्ट करते हैं। हमें आगे ऐसे और भी पड़ाव हासिल करने का इंतजार है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
tv show Bhagya Lakshmi completed 500 episodes celebs expressed gratitude to audience aishwarya khare rohit
ऐश्वर्या खरे, रोहित सुचांती - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं धारावाहिक ‘भाग्य लक्ष्मी’ के दूसरे लीड कलाकार रोहित बताते हैं, “मेरा ‘भाग्य लक्ष्मी’ परिवार हमेशा बहुत सपोर्टिव और लविंग रहा है। सेट पर हम सभी एक परिवार की तरह रहते हैं और हमेशा दोस्तों की तरह कुछ ना कुछ शरारत करते रहते हैं। आजकल ऐसे रिश्ते बड़ी मुश्किल से मिलते हैं और 500 एपिसोड्स पूरे कर पाना सिर्फ उन सभी और हमारे प्यारे फैंस की वजह से ही मुमकिन हो पाया है। हमें सपोर्ट करने के लिए हम अपने दर्शकों को धन्यवाद देते हैं और आगे भी इसी तरह और बहुत से एपिसोड्स पूरे करना चाहते हैं।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed