फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी: श्रद्धा और विश्वास के रंगों में सराबोर दिखीं अंकिता लोखंडे, साथ देने उतरे ये टेलीविजन के मशहूर सितारे

Thu, 09 Sep 2021 06:36 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 09 Sep 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
TV: Ankita Lokhande was seen drenched in the colors of faith and belief these famous television stars came to support
जी टीवी गणेश उत्सव में प्रस्तुति देतीं अंकिता लोखंडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अंकिता लोखंडे के हिट धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ के दूसरे सीजन के प्रसारण की तारीख जैसे जैसे नजदीक आती जा रही हैं, उनके आसपास की दुनिया का तिलिस्म दर्शकों के सामने नित नए रंग लेकर उजागर हो रहा है। अंकिता हाल ही में दिखीं एक ऐसी रंग बिरंगी दुनिया में जिसमें शूटिंग के दौरान ही आस्था, विश्वास और त्योहार के रंग चारों तरफ बिखरे हुए थे। ये शूटिंग एक खास कार्यक्रम के लिए होती दिखी जिसका प्रसारण ‘पवित्र रिश्ता’ के दूसरे सीजन के प्रसारण के ठीक दो दिन बाद होना है। इस दौरान टेलीविजन के कुछ और चर्चित कलाकार जैसे शबीर अहलुवालिया, सृति झा, धीरज धूपर और श्रद्धा आर्य भी भक्ति रस में डूबे दिखाई दिए।

TV: Ankita Lokhande was seen drenched in the colors of faith and belief these famous television stars came to support
जी टीवी गणेश उत्सव में प्रस्तुति देतीं अंकिता लोखंडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

महाराष्ट्र में जन्माष्टमी को होने वाले दही हांडी उत्सव के साथ ही त्यौहारों की शुरुआत हो जाती है। लेकिन पिछले साल की तरह इस साल भी कोरोना प्रतिबंध जारी होने के चलते बाजारों और सड़कों पर वह रौनक नहीं है जो आमतौर पर मुंबई में दिखती रही है। दर्शकों की इसी कसक को पूरा करने के लिए ही हो रही है शूटिंग एक खास कार्यक्रम की जिसके तहत दर्शकों को घरों के आरामदायक माहौल में ही गणेश चतुर्थी के लुक, फील और फ्लेवर का एहसास कराने की कोशिश की जा रही है।

TV: Ankita Lokhande was seen drenched in the colors of faith and belief these famous television stars came to support
जी टीवी गणेश उत्सव में प्रस्तुति देतीं अंकिता लोखंडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शूटिंग के दौरान ही पता चला कि जिस स्पेशल एपिसोड की यहां शूटिंग चल रही है, उसका नाम रखा गया है, ‘गणेश उत्सव विद जी टीवी‘। खास तरह से तैयार किए जा रहे इसकार्यक्रम में त्यौहारों की धूम होगी और दिलचस्प चर्चाएं होंगी। इस कार्यक्रम के दौरान जी टीवी के टेली स्टार्स दर्शकों के साथ मिलकर गणेश चतुर्थी मनाते नजर आएंगे। कार्यक्रम का प्रसारण 19 सितंबर की दोपहर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
TV: Ankita Lokhande was seen drenched in the colors of faith and belief these famous television stars came to support
जी टीवी गणेश उत्सव में प्रस्तुति देतीं अंकिता लोखंडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शूटिंग के दौरान अपनी डांसिंग स्किल्स के लिए मशहूर अंकिता ने एक बेहद प्यारी परफॉर्मेंस दी। उन्होंने ‘एकदंताय वक्रतुंडाय‘ और ‘सुखकर्ता दुखहर्ता‘ जैसे गीतों पर शानदार डांस किया। न सिर्फ उनके मनमोहक एक्ट बल्कि उनके परियों जैसे अवतार ने भी सभी के होश उड़ा दिए। अंकिता सफेद साड़ी में बेहद आकर्षक नजर आईं जिसके साथ उन्होंने डायमंड ज्वेलरी पहन रखी थी। उनके इस लुक ने इस परफॉर्मेंस को एक अलग लेवल पर पहुंचा दिया।

विज्ञापन
TV: Ankita Lokhande was seen drenched in the colors of faith and belief these famous television stars came to support
जी टीवी गणेश उत्सव में प्रस्तुति देतीं अंकिता लोखंडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस दौरान दूसरे टेलीविजन सितारों की कुछ भी कमाल की परफॉर्मेंस की शूटिंग होती दिखी। कुमकुम भाग्य और कुंडली भाग्य की जानी-मानी जोड़ियां अभि (शबीर अहलुवालिया) प्रज्ञा (सृति झा) और करण (धीरज धूपर) प्रीता (श्रद्धा आर्य) ने शानदार प्रस्तुतियां रिकॉर्ड कीं। त्योहारी मौसम शुरू होते ही श्रीगणेश की आराधना और उपासना के लिए रिकॉर्ड हुए इस कार्यक्रम का प्रचार प्रसार जल्द ही शुरू होने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed