टीवी एक ऐसी जगह जिसे सभी लोग अपना-अपना मनोरंजन करने के लिए देखते हैं। दर्शकों के मनोरंजन को और ज्यादा अगर कोई बढ़ाता है तो वह है टीवी का छोटा पर्दा। छोटे पर्दे की दुनिया दर्शकों के मनोरंजन को दोगुना करने का काम करती है, जिसके लिए सीरियल्स के मेकर्स कड़ी से कड़ी मेहनत करते हैं। आए दिन यह लोग सीरियल्स में कुछ न कुछ ऐसा करते हैं, जिससे दर्शक इन कहानियों से और गहनता से जुड़ जाते हैं। इन दिनों सीरियल्स की दुनिया में घमासान मचा हुआ है। जहां किसी में प्रेग्नेंसी का ट्रैक चल रहा है वहीं दूसरी तरफ कुछ में मौत का तांडव मचा हुआ है। तो आइए भाइयों और बहनों पढ़ते हैं आज रात को आपके मनोरंजन के लिए सीरियल्स क्या परोसने जा रहे हैं।
TV Serials Daily Updates: बरखा भाभी लाएंगी 'अनुपमा' की जिंदगी में तूफान और सम्राट ले रहा है आखिरी सांस, जानिए आज के एपिसोड्स का अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपमा
'अनुपमा' का अपकमिंग एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है। कहानी में इस समय ऐसा देखा जा रहा है कि अनुज और अनुपमा अपनी नई जिंदगी शुरू करके बहुत खुश हैं। लेकिन उनके जीवन में जल्द ही बरखा भाभी और अंकुश तूफान लाने वाले हैं। बरखा, जो इस समय अनुपमा के सामने बहुत प्यारी बनने की कोशिश कर रही है, जल्द ही उसका साइको रूप सभी के सामने आने वाला है। उसके कारण ही दोनों भाइयों में आने वाले दिनों में लड़ाई-झगड़ा देखने को मिलेगा।
गुम है किसी के प्यार में
'गुम है किसी के प्यार में' में जगताप अपना बदला लेने के लिए सई पर हमला करता है, जिससे बचने के लिए वह सम्राट को फोन करती है। सम्राट, पाखी को यह कहकर वहां से चला जाता है कि सई उसकी बहन है और उसे इस समय उसकी जरूरत है। आज के एपिसोड में आपके लिए एक ऐसा ट्विस्ट आने वाला है, जिसे देख आपके होश उड़ जाएंगे। जहां एपिसोड की शुरुआत में जगताप सम्राट को अपनी कार से रौंदता है और सम्राट गंभीर रूप से घायल हो जाता है, वहीं दूसरी तरफ विराट जगताप को गोली मार देता है। लेकिन सम्राट की स्तिथी बहुत नाजुक है और वह अपनी आखिरी सांसे ले रहा है। अब आने वाले एपिसोड में देखना यह होगा कि क्या विराट और सई सम्राट की जान बचा पाएंगे या नहीं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
मंजरी अक्षरा से बुरी तरह नाराज है कि क्यों अक्षु ने उसके लाख मना करने पर भी नील के अडोप्शन की सच्चाई सबको बताई। मंजरी अक्षु से यह सब कह ही रही होती है कि आरोही इस बात का फायदा उठाते हुए अभिमन्यु को हेड फोन्स लगाकर सबकुछ सुनने के लिए कहती है। अभि मंजरी और अक्षरा की बातें सुनकर वहां से गुस्से से चला जाता है। बिरला हाउस में घमासान मचा हुआ है हर्ष नील को मारने के लिए अपनी बेल्ट निकाल लेता है लेकिन अक्षरा उसे रोक लेती है। अभिमन्यु हर्ष को रोकते हुए कहता है कि नील कोई अनाथ नहीं है यह आपका खून है।
ये है चाहतें
प्रीशा अरमान से एक कैफे में मिलने जाती है। लेकिन उसे नहीं पता होता कि रेवती उसका पीछा कर रही है। रेवती प्रीशा और अरमान की तस्वीरें खींचती है और इन तस्वीरों को उसके खिलाफ इस्तेमाल करने का प्लान बनाती है। इन तस्वीरों के जरिए रेवती प्रीशा और रुद्राक्ष के बीच गलतफहमियां पैदा करने का सोच रही है और इसमें वह अरमान को भी अपने साथ शामिल करने की प्लानिंग कर रही है।