फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Celebs: परिवार पर आरोप मढ़कर सुर्खियां बटोर चुके हैं ये टीवी सितारे, लिस्ट में शामिल बड़े-बड़े नाम

Sat, 03 Feb 2024 12:43 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 03 Feb 2024 12:43 AM IST
सार

टेलीविजन जगत की कुछ नामचीन हस्तियां अपने ही परिवारवालों पर आरोप मढ़ चुकी हैं। इसकी वजह से ये सितारे खूब सुर्खियों में भी रहे थे। 
 

विज्ञापन
TV Stars who made allegations against the family Vikas Gupta Krushna Abhishek Shehnaz Gill Rashmi Desai
टीवी स्टार्स का परिवार पर वार - फोटो : अमर उजाला

मनोरंजन की दुनिया जितनी चमक-धमक भरी दिखती है, असल में उतनी है नहीं। कभी कभार सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव सितारे इसी के किसी ऐसे पहलू को उजागर कर देते हैं, जिसकी कल्पना भी लोगों ने नहीं की होती। नेपोटिज्म और कास्टिंग काउच जैसा मुद्दा तो मनोरंजन जगत में आम है। खैर, न सिर्फ इंडस्ट्री पर बल्कि मनोरंजन जगत से जुड़ी कुछ हस्तियां ऐसी भी हैं जिन्हें अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाते देखा जा चुका है। वहीं, टेलीविजन की दुनिया के सितारे भी इससे अछूते नहीं हैं। टीवी के भी कई जाने-माने कलाकार ऐसे हैं, जिन्हें अपने परिवार पर आरोप मढ़ते देखा जा चुका है। आइए इस लेख में उन सितारों की सूची पर गौर फरमा लेते हैं- 

TV Stars who made allegations against the family Vikas Gupta Krushna Abhishek Shehnaz Gill Rashmi Desai
वैष्णवी धनराज - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन अभिनेत्री वैष्णवी धनराज ने कुछ समय पहले अपने करीबी परिवार के सदस्यों पर दुर्व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगाया था। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उनके शरीर पर चोट के निशान नजर आए थे। वैष्णवी धनराज ने मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अभिनेत्री ने मां और भाई के खिलाफ गैर संज्ञेय मामला दर्ज कराया था।

TV Stars who made allegations against the family Vikas Gupta Krushna Abhishek Shehnaz Gill Rashmi Desai
विकास गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विकास गुप्ता जाने माने टेलीविजन निर्माता, क्रिएटिव निर्देशक, स्क्रीनराइटर और होस्ट हैं। विकास गुप्ता को विवादित-रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में देखा जा चुका है। उस वक्त शो में विकास ने खुलासा किया था कि उन पर 1.8 करोड़ रुपये का कर्ज है। विकास ने आरोप लगाया कि उन्हें परिवार वालों के कारण ही ये सब परेशानी हो रही है। विकास ने कहा था, 'जिनसे मैं गुजरा हूं, उस हालात को सोच कर देखो। मेरे माता-पिता ने साफ कहा था कि अगर मीडिया में उनके खिलाफ जाएंगे तो प्रॉपर्टी पर दावा खो देंगे।' विकास ने कहा कि उन्होंने अपनी मां को घर छोड़ने के लिए भी कहा था क्योंकि वह कर्ज में हैं। 

Salman Khan: रणबीर और शाहिद के बाद अब सलमान की बारी, संदीप बनाएंगे डार्क एक्शन थ्रिलर भाई जान के साथ!

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Stars who made allegations against the family Vikas Gupta Krushna Abhishek Shehnaz Gill Rashmi Desai
निमृत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन डीवा निमृत कौर अहलूवालिया भी परिवार पर आरोप लगाकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। दरअसल, निमृत रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' का हिस्सा रही थीं। उस सीजन में फैमिली वीक के दौरान निमृत के पिता उनसे मिलने पहुंचे थे। हालांकि, पिता की बात सुनने के बजाए निमृत उल्टा उनपर ही भड़क उठी थीं। अभिनेत्री ने नेशनल टेलीविजन पर पिता पर आरोप लगाया था कि वह उनका साथ कभी नहीं देते हैं, और हमेशा उन्हें नीचा दिखाने की कोशिशों में जुटे रहते हैं। 

Bhool Bhulaiyaa 3: कियारा-सारा को पीछे छोड़ ये हसीना बनी भूल भुलैया 3 का हिस्सा? पर्दे पर बड़े धमाल की तैयारी

विज्ञापन
TV Stars who made allegations against the family Vikas Gupta Krushna Abhishek Shehnaz Gill Rashmi Desai
रश्मि देसाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

रश्मि देसाई 'उतरन' के को-स्टार नंदिश संधु के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। हालांकि, दोनों का रिश्ता तीन साल तक ही चल पाया है, और इसके बाद दोनों अलग हो गए। वहीं, रश्मि का अपने परिजनों संग भी संबंध अच्छा नहीं था। रश्मि अकेले ही मुंबई में रहती थीं। हालांकि, समय के साथ रश्मि के परिजनों संग मनमुटाव दूर हो गए। अब रश्मि और उनके परिजनों के बीच सबकुछ बेहतर है।

TBMAUJ: बढ़ते डीपफेक वीडियो को लेकर कृति और शाहिद ने दी प्रतिक्रिया, एआई को दोषी ठहराने पर किया सवाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed