अब कहां हैं डॉली बिंद्रा: अंडों के लिए बिग बॉस में मनोज तिवारी से की थी लड़ाई, गाली-गलौज की आ गई थी नौबत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस सीजन 4 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली डॉली बिंद्रा ने काफी हंगामा मचाया था। शो के दौरान वह अपनी दमदार आवाज और अपशब्दों की वजह से काफी लाइम लाइट में रहीं। डॉली बिंद्रा ने शो के दौरान घरवालों से खूब झगड़ा किया था। डॉली का सबसे बड़ा झगड़ा हुआ भोजपुरी अभिनेता और राजनेता मनोज तिवारी के साथ हुआ था। इस दौरान दोनों के बीच काफी गहमा- गहमी देखी गई थी।
इसके अलावा डॉली ब्रिंद्रा राधे मां को लेकर भी चर्चा में रहीं हैं। डॉली बिंद्रा राधे मां के साथ रहा करती थीं। उनके समागम में डॉली को अक्सर देखा जाता रहा था। लेकिन साल 2015 में डॉली ने खुद राधे मां के ऊपर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। डॉली का कहना था कि राधे मां ने उनसे किसी अजनबी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा था। उस वक्त डॉली बिंद्रा ने कहा था, 'ध्यान दें यह मेरा निजी अनुभव है। हर कोई उस महिला की विश्वसनीयता पर शक कर रहा है। जो कि #MeToo के जरिये अपना डरावना अनुभव लिख रही हैं।'
डॉली बिंद्रा को भले ही बिग बॉस से अलग फेम मिला मगर एक्ट्रेस काफी समय से इंडस्ट्री में सक्रिय रही हैं। उन्हें इंडस्ट्री में आए ढाई दशक हो चुका है। अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस दौरान उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। साल 2010 से वे कुछ ही फिल्मों में नजर आई हैं। साल 2015 में फिल्म डॉली की डोली, इमरान खान और दबंग 3 जैसी फिल्मों में भी काम किया।