सब्सक्राइब करें

The Buckingham Murders: 'द बकिंघम मर्डर्स' का टीजर जारी, रहस्य के पीछे छिपा सच सामने लाने में जुटीं करीना कपूर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 20 Aug 2024 02:14 PM IST
विज्ञापन
The Buckingham Murders teaser released kareena kapoor and Hansal Mehta film to release on 13 september 2024
द बकिंघम मर्डर्स - फोटो : इंस्टाग्राम: @kareenakapoorkhan

हंसल मेहता की आने वाली फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। दर्शकों को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है। यह क्राइम-मिस्ट्री और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म में करीना कपूर दमदार अवतार में नजर आने वाली हैं। प्रशंसकों को अब निर्माताओं की ओर से खास तोहफा मिला है। आज मंगलवार, 20 अगस्त को निर्माताओं ने फिल्म का टीजर जारी कर दिया है, जिसमें दमदार कहानी की झलक मिली।

Trending Videos
The Buckingham Murders teaser released kareena kapoor and Hansal Mehta film to release on 13 september 2024
द बकिंघम मर्डर्स - फोटो : इंस्टाग्राम: @kareenakapoorkhan

फिल्म के टीजर में करीना कपूर के किरदार की झलक मिली, जो बेहद दमदार है। फिल्म में करीना कपूर खान डिटेक्टिव सार्जेंट जसमीत भामरा की भूमिका में हैं। टीजर में वे एक ऐसे सच को उजागर करने की कोशिश में लगी हैं, जो उनके लिए बेहद निजी है। इस दौरान उन्हें कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Buckingham Murders teaser released kareena kapoor and Hansal Mehta film to release on 13 september 2024
द बकिंघम मर्डर्स - फोटो : इंस्टाग्राम: @kareenakapoorkhan

टीजर में करीना ने डिटेक्टिव सार्जेंट जसमीत भामरा का किरदार निभाया है, जो एक ब्रिटिश-भारतीय जासूस है और हाल ही में अपने बच्चे को खोने के गम से जूझ रही है। उसे बकिंघमशायर में एक 10 वर्षीय बच्चे की हत्या की जांच करने का काम सौंपा गया है। क्या यह सख्त जासूस सच्चाई को उजागर कर पाएगी? क्या हत्या का संबंध उसके बच्चे की मौत से है? इन सब सवालों का जवाब फिल्म की रिलीज के बाद मिलेगा।

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

The Buckingham Murders teaser released kareena kapoor and Hansal Mehta film to release on 13 september 2024
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan

इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए निर्देशक हंसल मेहता ने लिखा, 'डिटेक्टिव सार्जेंट जसमीत भामरा के रूप में हमेशा खास करीना कपूर खान से मिलिए।' वहीं करीना कपूर खान ने भी इसे शेयर किया और कैप्शन में लिखा, '13 सितंबर को सिनेमाघरों में।' इसके बाद एक दिल वाला इमोजी लगाया।

विज्ञापन
The Buckingham Murders teaser released kareena kapoor and Hansal Mehta film to release on 13 september 2024
द बकिंघम मर्डर्स - फोटो : इंस्टाग्राम: @kareenakapoorkhan

' द बकिंघम मर्डर्स' 13 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में करीना के साथ ऐश टंडन, रणवीर बराड़ और कीथ एलन हैं और इसका निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ द्वारा लिखित। इस फिल्म का निर्माण महाना फिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स, बालाजी टेलीफिल्म्स, शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed