दुनियाभर में कोरोना वायरस का असर देखने को मिल रहा है। कोविड-19 के मामले 5,30,000 से ज्यादा हो गए हैं और 24,000 से ज्यादा लोग इस बीमारी के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। इस वायरस ने चीन में सबसे पहले अपनी आमद दी थी। इसके बाद धीरे-धीरे ये वायरस दुनियाभर में फैलना शुरू हुआ है। कोरोना वायरस की चपेट में केवल आम ही नहीं बल्कि खास लोग जैसे बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज, नेता और स्पोर्ट्स पर्सन्स भी आ चुके हैं। इस पैकेज में ऐसे ही लोगों की लिस्ट आपको बताएंगे जो अब तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
Coronavirus का शिकार हुईं ये हस्तियां, प्रिंस चार्ल्स के बाद ब्रिटिश पीएम जॉनसन की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटिश शाही परिवार तक पहुंचा कोरोना
कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में ब्रिटेन के शाही परिवार तक यह पहुंच गया है। बुधवार 25 मार्च को ब्रिटेन की मीडिया ने जानकारी दी कि ब्रिटिश शाही परिवार के प्रिंस चार्ल्स कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।
क्लेरेंस हाउस कार्यालय ने जानकारी देते हुए कहा कि महारानी एलिजाबेथ के सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स (71) में हल्के लक्षण दिखाए दिए हैं और उनकी तबीयत अब ठीक है। टेलीग्राफ की खबर के अनुसार चार्ल्स की पत्नी कैमिला (72) की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। दोनों स्कॉटलैंड में पृथक रह रहे हैं।
ब्रिटेन में प्रिंस चार्ल्स के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। शुक्रवार 27 मार्च को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर आई। कोरोना की वजह से ब्रिटेन में पहली बार एक दिन में सौ से अधिक लोगों की मौत हुई। यहां अब मृतकों की संख्या बढ़कर 578 हो गई है और लगभग 12 हजार लोग संक्रमित हैं।
टॉम हैंक्स, अभिनेता
कोरोना वायरस का असर हर जगह देखने को मिल रहा है यहां तक कि हॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं रहा है। हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स पहले ऐसे फिल्मी सेलिब्रिटी बने जिनमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इस बात की जानकारी खुद टॉम हैंक्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी थी। टॉम हैंक्स ने ट्वीट के जरिए बताया कि वह इन दिनों फिल्म के निर्माण के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं। ऑस्ट्रेलिया में रहते हुए ही उन्हें बुखार हो गया था और कोरोना वायरस के कारण अब उन्हें अलग किया जाएगा।
रीटा विल्सन, अभिनेत्री
टॉम हैंक्स ही नहीं उनकी पत्नी और अभिनेत्री रीटा विल्सन में भी इस वायरस की पुष्टि हुई है। 63 वर्षीय रीटा और टॉम ऑस्ट्रेलिया में थे जहां उन्हें थोड़ा बुखार हुआ। जांच करवाने पर दोनों ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए।