फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tv Actress: इन हसीनाओं का दूसरी शादी के बाद भी नहीं बस पाया घर, लिस्ट में श्वेता और चाहत का भी नाम शामिल

Wed, 29 May 2024 02:10 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 29 May 2024 02:10 PM IST
विज्ञापन
Tv actress whose second marriage failed shweta tiwari dalljiet kaur chahat khanna deepshikha nagpal
टीवी स्टार्स - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
टीवी से लेकर बॉलीवुड तक कई ऐसे सितारे हैं जिनका प्यार में कई बार दिल टूट चुका है। वहीं कई ऐसे सितारे भी हैं जिन्होंने एक बार दिल टूटने के बाद फिर से प्यार पर यकीन किया और दूसरी शादी तक कर ली। चलिए आज आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताते हैं जिनकी दूसरी शादी भी टूट चुकी है। 
Tv actress whose second marriage failed shweta tiwari dalljiet kaur chahat khanna deepshikha nagpal
श्वेता तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम टीवी की मशहूर अदाकारा श्वेता तिवारी का आता है। 'कसौटी जिंदगी की' से हर घर में अपनी पहचान बनाने वाली श्वेता की पहली शादी राजा चौधरी के संग हुई थी। दोनों शादी के कुछ साल बाद तलाक लेकर अलग हो गए। उस शादी के टूटने के बाद श्वेता ने अनुभव कोहली के संग दूसरी बार शादी की और उनकी यह शादी भी नहीं चल पाई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ही शादियों में श्वेता घरेलू हिंसा की शिकार हुई थीं। 
Tv actress whose second marriage failed shweta tiwari dalljiet kaur chahat khanna deepshikha nagpal
चाहत खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
चाहत खन्ना का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। टीवी की यह खूबसूरत अभिनेत्री दो बार शादी कर चुकी हैं, लेकिन दोनों बार उनका घर टूट कर बिखरा ही है। चाहत ने पहली शादी बिजनेसमैन भरत नरसिंघानी से साल 2006 में की थी और दूसरी शादी फरहान मिर्जा के साथ, लेकिन दोनों जगह उनका दिल टूटा ही था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Tv actress whose second marriage failed shweta tiwari dalljiet kaur chahat khanna deepshikha nagpal
दीपशिखा नागपाल - फोटो : इंस्टाग्राम

टीवी की बेहतरीन एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल की भी दोनों शादियां असफल रही हैं। दीपशिखा नागपाल की पहली शादी जीत उपेंद्र से और दूसरी शादी केशव अरोड़ा के संग हुई थी। दीपशिखा आपसी सहमति से दोनों शादियों से बाहर निकल आईं और आज एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। 
विज्ञापन
Tv actress whose second marriage failed shweta tiwari dalljiet kaur chahat khanna deepshikha nagpal
दलजीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम

'बिग बॉस' फेम अभिनेत्री दलजीत कौर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। सूत्रों की मानें तो हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने पति निखिल पटेल के खिलाफ कई बातें लिखी थीं। दलजीत कौर ने एक पोस्ट किया था जिसे उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया। उस पोस्ट में दलजीत कौर ने लिखा था कि उनके पति उनके साथ अपनी शादी को शादी नहीं मानते हैं। दलजीत कौर की ये दूसरी शादी है और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed