साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को यूएई के संस्कृति और पर्यटन विभाग ने गोल्डन वीजा दिया है। अभिनेता ने अपनी इस उपलब्धि को सोशल मीडिया पर साझा कर फैंस को इसकी जानकारी दी है। रजनीकांत हाल ही में अबू धाबी गए थे। वहीं पर अभिनेता को ये सम्मान प्राप्त हुआ है। इस मान-सम्मान के लिए रजनीकांत ने सरकार और लुलु ग्रुप के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एमए यूसुफ अली को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद कहा है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
Rajinikanth: यूएई सरकार की तरफ से रजनीकांत को मिला गोल्डन वीजा, बोले- 'मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 24 May 2024 09:41 AM IST
सार
रजनीकांत को यूएई के संस्कृति और पर्यटन विभाग की तरफ से गोल्डन वीजा मिला है। अबू धाबी में अभिनेता को ये सम्मान प्राप्त हुआ है। इस मान-सम्मान के लिए रजनीकांत ने सरकार और लुलु ग्रुप के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एमए यूसुफ अली को धन्यवाद कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन