रजनीकांत की 'वेट्टैयन' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के लिए सुपरस्टार ने निर्देशक टीजे ज्ञानवेल के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म की शूटिंग रजनीकांत पहले ही खत्म कर चुके हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए दी थी। वहीं, अब प्रशंसकों को बेसब्री से फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार है। आखिरकार अब निर्माताओं ने प्रशंसकों के इंतजार पर विराम लगा दिया है। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज की तारीख से पर्दा उठा दिया है।
Vettaiyan: सूर्या की 'कंगुवा' से भिड़ेगी रजनीकांत की 'वेट्टैयन', नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की तारीख के एलान के साथ फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें पुलिस रजनीकांत के किरदार की झलक देखने को मिली है। निर्माताओं ने एलान किया है कि 'वेट्टैयन' इस साल 10 अक्तूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, खबरों के अनुसार, फिल्म की रिलीज डेट का पता पहले ही चल गया था, जिसकी जानकारी रजनीकांत ने अपने आध्यात्मिक दौरे के दौरान दी थी, लेकिन अब निर्माताओं ने इस पर मुहर लगा दी है।
Target locked 🎯 VETTAIYAN 🕶️ is set to hunt in cinemas worldwide from OCTOBER 10th, 2024! 🗓️ Superstar 🌟 as Supercop! 🦅
Releasing in Tamil, Telugu, Hindi & Kannada!#Vettaiyan 🕶️ @rajinikanth @SrBachchan @tjgnan @anirudhofficial @LycaProductions #Subaskaran @gkmtamilkumaran… pic.twitter.com/WJi2ZvpX8Z
हालांकि, प्रशंसकों को थोड़ा झटका भी लगा है, क्योंकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अकेली रिलीज नहीं होगी। 10 अक्तूबर को 'वेट्टैयन' बॉक्स ऑफिस पर साउथ सुपस्टार की फिल्म 'कंगुवा' के साथ भिड़ेगी। 'कंगुवा' भी 10 अक्तूबर को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। वहीं, अब दोनों फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर होगी। 'कंगुवा' में सूर्या के साथ बॉबी देओल भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन कोरताला शिवा ने किया है।
'वेट्टैयन' का निर्देशन 'जय भीम' फेम फिल्म निर्माता टीजे ज्ञानवेल ने किया है, जो रजनीकांत के साथ उनका पहला सहयोग है। फिल्म लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है और इसमें अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत है। वेट्टैयन कई दिग्गज सितारों से सजी फिल्म होगी, जिसमें विभिन्न उद्योगों के कलाकार शामिल होंगे। रजनीकांत और राणा दग्गुबाती के अलावा, 'वेट्टैयन' में अभिनेता अमिताभ बच्चन, फहद फाजिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, दुशारा विजयन, रितिका सिंह, जीएम सुंदर, रोहिणी, राव रमेश, रमेश थिलक, रक्षण और अन्य शामिल हैं।