साउथ सुपरस्टार अजित कुमार की फिल्म 'विदामुयार्ची' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। निर्माता पहले ही फिल्म से अभिनेता का पहला पोस्टर जारी कर चुके हैं, जिसने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया था। इसके बाद उन्होंने अभिनेता अर्जुन सरजा और तृषा और अभिनेत्री रेजिना कैसंड्रा के किरदार की झलक पेश की थी। वहीं, अब निर्माताओं ने प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म से दो और कलाकार का पोस्टर जारी किया है। यह पोस्टर है अभिनेता गणेश सरवनन और दसरथी नरसिम्हन के, जिसमें उनके किरदार की झलक दिखाई गई है।
Vidaamuyarchi: अजित की 'विदामुयार्ची' का नया पोस्टर जारी, दिखी गणेश सरवनन और दशरथी नरसिम्हन की पहली झलक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइका प्रोडक्शंस ने अभिनेता गणेश सरवनन और दसरथी नरसिम्हन के फर्स्ट-लुक पोस्टर शेयर किए हैं। एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'विदामुयार्ची' से अभिनेता गणेश सरवनन और दसरथी नरसिम्हन का लुक पेश हैं। एक जोरदार मुकाबले के लिए तैयार हो जाइए।' पोस्टरों से यह स्पष्ट है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स होंगे।
Presenting the look of actor @actorsanjaysara & @Iam_Dasarathi09 🤩 from VIDAAMUYARCHI 🎬 Prepare for an intense showdown. 🔥#VidaaMuyarchi #EffortsNeverFail#AjithKumar #MagizhThirumeni @LycaProductions #Subaskaran @gkmtamilkumaran @trishtrashers @akarjunofficial… pic.twitter.com/79m5vkgMcW
पोस्टर में दोनों अभिनेता दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं पोस्टर के बैकग्राउंड में अजित की तस्वीर नजर आ रही है। इससे पहले हाल ही में विदामुयार्ची के निर्माताओं ने फिल्म से रेजिना कैसंड्रा का पहला पोस्टर साझा किया था। अभिनेत्री एक खास अंदाज में दिख रही थीं, जिसमें वे एक क्रॉप्ड शर्ट, बैगी डेनिम ट्राउजर, ब्लैक जैकेट और बीन कैप पहने हुए नजर आईं। पोस्टर में वे सड़क पर चलती हुई दिखाई दे रही थीं। वहीं अजित कुमार और तृषा की झलक भी बैकग्राउंड में दिखाई दे रही थी और उनके चेहरे पर गंभीर भाव थे।
रिपोर्ट्स के अनुसार 'विदामुयार्ची' 1997 में रिलीज हुई अमेरिकी फिल्म ब्रेकडाउन पर आधारित है। हाल ही में प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर बताया था कि मैगिज थिरुमेनी निर्देशित इस फिल्म के आधिकारिक पोस्टर में कर्ट रसेल अभिनीत फिल्म 'ब्रेकडाउन' से काफी समानताएं हैं, जिसमें जेफ टेलर की कहानी बताई गई है, जो अपनी लापता पत्नी एमी टेलर की तलाश में था। हालांकि, अभी तक निर्माताओं ने फिल्म की कहानी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
'विदामुयार्ची' को फिल्म निर्माता मगिज थिरुमेनी ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म के जरिए अजित और मगिज थिरुमेनी पहली बार साथ काम कर रहे हैं। लाइका प्रोडक्शंस इस फिल्म का निर्माण कर रहा है। अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म के लिए गाने और मूल संगीत तैयार किया है। नीरव शाह फोटोग्राफी के निर्देशक हैं। अजित कुमार 'अर्जुन' की भूमिका निभा रहे हैं और तृषा उनकी पत्नी 'पल्लवी' की भूमिका में हैं। हालांकि, फिल्म की आधिकारिक रिलीज की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, लाइका प्रोडक्शंस फिल्म को अक्तूबर 2024 में आयुध पूजा या दीपावली के अवसर पर फिल्म को रिलीज करने के लिए उत्सुक है।