सब्सक्राइब करें

Shraddha Kapoor: इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर का दबदबा, फॉलोअर्स के मामले में पीएम मोदी से आगे निकलीं अभिनेत्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 21 Aug 2024 01:42 PM IST
विज्ञापन
Shraddha Kapoor become 3rd most followed Indian on Instagram surpassing PM Narendra Modi amid stree 2 success
श्रद्धा कपूर, पीएम मोदी - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता का जश्न मना रही हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई के बीच श्रद्धा कपूर की सफलता भी आसमान छू रही है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी इसका असर दिख रहा है। 'स्त्री 2' की सफलता के बीच उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। इस मामले में अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पीछे छोड़ दिया है।

Trending Videos
Shraddha Kapoor become 3rd most followed Indian on Instagram surpassing PM Narendra Modi amid stree 2 success
श्रद्धा कपूर, पीएम मोदी - फोटो : इंस्टाग्राम

श्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में पीएम नरेंद्र मोदी को पीछे छोड़ तीसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय बन गई हैं। इस रेस में अब उनसे आगे सिर्फ दो लोग हैं। पहले क्रिकेटर विराट कोहली और दूसरी प्रियंका चोपड़ा। पीएम मोदी को श्रद्धा ने पीछे छोड़ दिया है। मामूली फासले के साथ अभिनेत्री इस  रेस में आगे निकल गई हैं। हालांकि, एक्स (पूर्व में ट्विटर) फॉलोअर्स के मामले में पीएम मोदी बहुत आगे हैं।
Akshay Kumar: 'स्त्री 2' से पहले भी अक्षय कुमार ने किया था इन फिल्मों में कैमियो, एक में तो समलैंगिक भी बने थे

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Kapoor become 3rd most followed Indian on Instagram surpassing PM Narendra Modi amid stree 2 success
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @hraddhakapoor

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर 91.4 फॉलोअर्स हैं। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी को इंस्टाग्राम पर 91.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इस मामले में क्रिकेटर विराट कोहली 271 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं। वे इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय हैं। उनके बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दूसरे नंबर पर हैं, जिनके 91.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

Shraddha Kapoor become 3rd most followed Indian on Instagram surpassing PM Narendra Modi amid stree 2 success
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

श्रद्धा कपूर के बाद आलिया भट्ट चौथे नंबर पर हैं। फिर उनके बाद कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और नेहा कक्कड़ हैं। फिल्म 'स्त्री 2' ने श्रद्धा कपूर की लोकप्रियता में बेतहाशा इजाफा किया है। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। श्रद्धा के अलावा फिल्म में राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना भी अहम रोल में हैं। 'स्त्री 2' ऐसी पहली महिला प्रधान फिल्म है, जो रिलीज के चौथे ही दिन 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।
Naga-Shobhita: अगले साल राजस्थान में शादी करेंगे नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला? विदेशों में भी तलाश रहे जगह

विज्ञापन
Shraddha Kapoor become 3rd most followed Indian on Instagram surpassing PM Narendra Modi amid stree 2 success
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 70 करोड़ से अधिक की ओपनिंग लेकर शुरुआत की। तब से इसकी कमाई ताबड़तोड़ चल रही है। 15 अगस्त पर यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। मंगलवार छठे दिन इस फिल्म ने 25.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब तक 258.09 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed