फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: 'स्त्री 2' से पहले भी अक्षय कुमार ने किया था इन फिल्मों में कैमियो, एक में तो समलैंगिक भी बने थे

Wed, 21 Aug 2024 01:35 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 21 Aug 2024 01:35 PM IST
सार

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' के नाम का डंका बजा हुआ है। इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। थिएटर में डर के साथ-साथ हंसने का भी मजा ले रहे दर्शक उस वक्त चौंक उठे थे, जब परदे पर अक्षय कुमार कैमियो करने के लिए आए थे। अक्षय कुमार अपने करियर में कई प्रमुख भूमिकाओं के अलावा कुछ यादगार कैमियो भी कर चुके हैं।
 
विज्ञापन
Akshay Kumar Cameo Role in Movies before Stree 2 Dil to Pagal Hai Dishoom Om Shanti Om An Action Hero
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

ओम शांति ओम 

फराह खान द्वारा निर्देशित 'ओम शांति ओम' फिल्म में अक्षय कुमार का कैमियो खासा चर्चित रहा। 'ओम शांति ओम' में जब शाहरुख खान का किरदार ओम कपूर फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में पहुंचता है, तब वहां अक्षय कुमार भी मौजूद होते हैं। उन्हें अवॉर्ड की उम्मीद होती हैं, लेकिन वो ओम कपूर को मिल जाता है। इसके बाद जो वो प्रतिक्रिया देते हैं, उसने लोगों को खूब हंसाया था।

Akshay Kumar Cameo Role in Movies before Stree 2 Dil to Pagal Hai Dishoom Om Shanti Om An Action Hero
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

एन एक्शन हीरो

खिलाड़ी कुमार का कैमियो 'एन एक्शन हीरो' में भी देखने को मिला था। अनिरुद्ध अय्यर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में थे। अक्षय इस फिल्म के एक फ्लाइट सीन में आयुष्मान खुराना के साथ दिखाई दिए थे। इस मुलाकात के दौरान वो आयुष्मान के किरदार को एक काम की सलाह देते हैं। यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी। जयदीप अहलावत ने भी इसमें अहम रोल अदा किया था।

Jennifer Lopez: शादी की दूसरी सालगिरह पर जेनिफर लोपेज ने दी तलाक की अर्जी, बेन अफ्लेक से अलगाव पर पक्की मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Cameo Role in Movies before Stree 2 Dil to Pagal Hai Dishoom Om Shanti Om An Action Hero
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

ढिशुम

ढिशुम में अक्षय कुमार का कैमियो बिल्कुल अलग अंदाज में था। उन्होंने समीर गाजी का किरदार अदा किया था, जो समलैंगिक होता है। उनके इस कैमियो ने फिल्म में हंसी का तड़का लगाने का काम किया था। यह इतना अलग था कि दर्शक हक्के-बक्के रह गए थे। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और वरुण धवन ने मुख्य भूमिका अदा की थी। इसका निर्देशन रोहित धवन ने किया था।

Arbaaz Khan: अरबाज खान ने खोले परिवार के राज, बताया- पिता की दूसरी शादी पर कैसी थी मां सलमा की प्रतिक्रिया?

विज्ञापन
Akshay Kumar Cameo Role in Movies before Stree 2 Dil to Pagal Hai Dishoom Om Shanti Om An Action Hero
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

दिल तो पागल है 

शाहरुख खान की चर्चित फिल्म 'दिल तो पागल है' में भी अक्षय कुमार ने कैमियो किया था। उन्होंने इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के किरदार के दोस्त की भूमिका अदा की थी। फिल्म में उनका लंबे बालों वाला लुक देखने को मिला था, जिसमें वो बहुत हैंडसम लग रहे थे। इस फिल्म में करिश्मा कपूर ने भी काम किया था। फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था। फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी।

Ramayana: नितेश तिवारी ने भगवान राम की भूमिका के लिए रणबीर कपूर को क्यों चुना? मुकेश छाबड़ा ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed