फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GOAT: 'गोट: ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' की शूटिंग के लिए यूएसए रवाना हुए विजय, फिल्माएंगे ये बेहतरीन दृश्य

Sat, 11 May 2024 11:39 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 11 May 2024 11:39 AM IST
विज्ञापन
Vijay went USA for GOAT greatest of all time new shooting schedule will shoot double role with sci-fi elements
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ सुपरस्टार विजय इन दिनों 'गोट: ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के निर्माण में व्यस्त हैं। यह फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच अभी से छाया हुआ है। हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'व्हिसल पोडु' रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। वहीं अब तेजी से फिल्म की शूटिंग आगे बढ़ रही है, जिसके बारे में अब नई जानकारियां सामने आई हैं।

Vijay went USA for GOAT greatest of all time new shooting schedule will shoot double role with sci-fi elements
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म को लेकर नई जानकारी यह है कि 'गोट' के अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो चुकी है। विजय इस एक्शन ड्रामा के नए शेड्यूल के लिए यूएसए गए हैं। अभिनेता को अमेरिका के लिए रवाना होते हुए चेन्नई हवाईअड्डे पर देखा गया। खबर है कि यूएसए में विजय कुछ तकनीकी दृश्य फिल्मा सकते हैं। निर्माता इस फिल्म के लिए डी-एजिंग तकनीक का उपयोग करेंगे और विजय दो भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Salman Khan: गोलीबारी मामले में सलमान की पूर्व प्रेमिका सोमी अली ने जताई चिंता, कहा- 'मैं कभी नहीं चाहूंगी...'

Vijay went USA for GOAT greatest of all time new shooting schedule will shoot double role with sci-fi elements
ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके साथ ही फिल्म को लेकर यह जानकारी है कि विजय ने डबिंग का 50 प्रतिशत काम पहले ही पूरा कर लिया है और उनके हिस्से की डबिंग जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। इससे पहले खबर आई थी कि निर्माता जल्द ही फिल्म का दूसरा गाना रिलीज करने की भी योजना बना रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए निर्देशकों ने पुष्टि की थी कि दूसरा गाना जून में रिलीज किया जाएगा।
Deepika Padukone: डिलीट हुआ दीपिका पादुकोण का यह वीडियो, भड़क उठे थे सोशल मीडिया यूजर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay went USA for GOAT greatest of all time new shooting schedule will shoot double role with sci-fi elements
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके साथ ही वेंकट प्रभु ने फिल्म के टीजर और ट्रेलर के बारे में भी बात की थी। दरअसल, वेंकट प्रभु ने ट्विटर पर नेटिजन्स के साथ बातचीत की थी और इस दौरान विजय के प्रशंसकों ने कई अनुरोध किए। एक प्रशंसक ने वेंकट प्रभु से या तो एक झलक या एक टीजर जारी करने के लिए कहा, जिस पर निर्देशक ने कहा कि अभी कुछ भी जारी करना जल्दबाजी होगी।
Ashutosh Rana: अपने डीपफेक वीडियो पर आशुतोष राणा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'ये इंसानियत के लिए खतरा है'

विज्ञापन
Vijay went USA for GOAT greatest of all time new shooting schedule will shoot double role with sci-fi elements
विजय - फोटो : इंस्टाग्राम

इस फिल्म के जरिए वेंकट प्रभु और विजय पहली बार साथ काम कर रहे हैं। 'गोट' विजय की 68वीं फिल्म है। यह फिल्म एजीएस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। कहा जा रहा है कि यह एक एक्शन-आधारित विज्ञान-फाई फिल्म होगी। इस फिल्म में विजय के अलावा माइक मोहन, प्रशांत, प्रभु देवा, स्नेहा, लैला, जयराम, मीनाक्षी चौधरी और योगी बाबू जैसे कलाकारों की टोली भी शामिल है। फिल्म में वेंकट प्रभु के भाई प्रेमगी, वैभव, अरविंद आकाश और अजय राज हैं। यह फिल्म पांच सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Genelia Reviews Srikanth: 'श्रीकांत' पर आया जेनेलिया का दिल, लगाई तारीफों की झड़ी, फिल्म की टीम को दी बधाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed