फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: गोलीबारी मामले में सलमान की पूर्व प्रेमिका सोमी अली ने जताई चिंता, कहा- 'मैं कभी नहीं चाहूंगी...'

Sat, 11 May 2024 11:20 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 11 May 2024 11:20 AM IST
सार

सोमी अली ने एक बातचीत में कहा, 'सलमान के साथ अभी जो हो रहा है। मैं अपने दुश्मन के लिए भी यह कामना नहीं करूंगी, वह जिस दौर से गुजरे हैं। वह केवल वही समझ सकते हैं। मेरी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं। चाहे कुछ भी हो गया हो, जो बीत गया उसे बीत जाने दो।'

विज्ञापन
Sikandar Actor Salman Khan ex-girlfriend Somy Ali reaction on House Firing case Said we were shocked
सलमान खान, सोमी अली - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को गोलीबारी मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। इस घटना के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई। वहीं, सलमान के चाहने वालों को इस घटना के बाद उनकी चिंता सताने लगी। अब इस मामले में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली की प्रतिक्रिया सामने आई है। सोमी ने हाल ही में अभिनेता की सुरक्षा पर बात की है। साथ ही खुलासा किया कि जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो वह हैरान रह गईं।

Sikandar Actor Salman Khan ex-girlfriend Somy Ali reaction on House Firing case Said we were shocked
सोमी अली, सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सोमी अली ने हाल ही में एक बातचीत में कहा, 'सलमान के साथ अभी जो हो रहा है। मैं अपने दुश्मन के लिए भी यह कामना नहीं करूंगी, वह जिस दौर से गुजरे हैं। वह केवल वही समझ सकते हैं। मेरी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं। चाहे कुछ भी हो गया हो, जो बीत गया उसे बीत जाने दो। मैं कभी नहीं चाहूंगी कि किसी के साथ भी ऐसा हो, चाहे वह सलमान हों, शाहरुख हों या मेरा पड़ोसी हो।' 

Ashutosh Rana: अपने डीपफेक वीडियो पर आशुतोष राणा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'ये इंसानियत के लिए खतरा है'

Sikandar Actor Salman Khan ex-girlfriend Somy Ali reaction on House Firing case Said we were shocked
सोमी अली - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने आगे कहा, 'मैं कभी नहीं चाहूंगी कि सलमान या उनके परिवार को कोई दर्द सहना पड़े। मैं उन्हें हमेशा से बस शुभकामनाएं देती हूं। मुझे और मेरी मां को जब इस घटना के बारे में पता चला, तो हम चौंक गए।' उन्होंने कहा कि सलमान फिलहाल जो अनुभव कर रहे हैं, उससे कभी किसी को न गुजरना पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sikandar Actor Salman Khan ex-girlfriend Somy Ali reaction on House Firing case Said we were shocked
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @ beingsalmankhan

14 अप्रैल को मुंबई में बांद्रा इलाके में स्ठित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी हुई। शूटर्स कई राउंड फायरिंग करके वहां से भाग गए थे। इस हमले के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ है। उनके भाई अनमोल बिश्नोई ने गोलीबारी की घटना के कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। 
 

विज्ञापन
Sikandar Actor Salman Khan ex-girlfriend Somy Ali reaction on House Firing case Said we were shocked
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस इस मामले में सख्ती से जांच कर रही है। अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक अनुज थापन ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली थी। आरोपी मृतक के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि थापन को मारा गया है। वहीं, दूसरी ओर इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा पहले से अधिक बढ़ा दी गई है। 

Deepika Padukone: डिलीट हुआ दीपिका पादुकोण का यह वीडियो, भड़क उठे थे सोशल मीडिया यूजर्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed