फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friday Box Office Collection: टिकट खिड़की पर लंगूरों ने किया कब्जा, ‘श्रीकांत’ को इस तमिल ‘स्टार’ ने भी धोया

Sat, 11 May 2024 10:29 AM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 11 May 2024 10:29 AM IST
सार

रिलीज से पहले अमेरिका में प्रिव्यूज में शानदार प्रदर्शन करने वाली हॉलीवुड फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ ने शुक्रवार को भारत में रिलीज के पहले  दिन अपने साथ रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘श्रीकांत’ और साउथ फिल्म ‘स्टार’ को कंपटीशन में पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
Friday Box Office Collection: Rajkummar Rao Srikanth Kingdom of the Planet of the Apes and Star Movie Earning
स्टार, किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स, श्रीकांत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रिलीज से पहले अमेरिका में प्रिव्यूज में ही शानदार प्रदर्शन करने वाली हॉलीवुड फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ ने शुक्रवार को भारत में रिलीज के पहले ही दिन अपने साथ रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘श्रीकांत’ और साउथ सिनेमा फिल्म ‘स्टार’ को कंपटीशन में पीछे छोड़ दिया है। बिना किसी खास प्रचार प्रसार के रिलीज हुई डिज्नी इंडिया की फिल्म में लंगूरों की करामातें देखने बड़ी संख्या में लोग शुक्रवार को जुटे। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म का कलेक्शन शनिवार और रविवार को तेजी से बढ़ सकता है।

Friday Box Office Collection: Rajkummar Rao Srikanth Kingdom of the Planet of the Apes and Star Movie Earning
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर तीन चर्चित फिल्में रिलीज हुई हैं। इन तीनों फिल्मों में सबसे अच्छी स्थिति में जो फिल्म दिख रही है, वह है तमिल में बनी केविन और अदिति पोहनकर अभिनीत फिल्म ‘स्टार’। निर्देशक एलन की इस फिल्म की कुल लागत सिर्फ 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है और इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन अपनी लागत के 20 फीसदी से अधिक कमाकर फिल्म की कामयाबी का संकेत दे दिया है। फिल्म सिर्फ तमिल में ही रिलीज हुई है और पहले दिन इसका कलेक्शन करीब 2.7 करोड़ रुपये रहा है। 

Sadashiv Amrapurkar: 'बॉलीवुड की महारानी' बन खूब छाए सदाशिव अमरापुरकर, इस अभिनेता के लिए बने 'लकी विलेन'

Friday Box Office Collection: Rajkummar Rao Srikanth Kingdom of the Planet of the Apes and Star Movie Earning
श्रीकांत फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं करीब 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी और तमाम फिल्म समीक्षकों से भर भर के साढ़े तीन या चार स्टार पाने वाली टी सीरीज की फिल्म ‘श्रीकांत’ रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई है। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन शुक्रवार रात 10 बजे तक सिर्फ 1.30 करोड़ रुपये ही रहा था। बाद में इसे सम्मानजक संख्या तक लाने के लिए इसे सुधारा गया और आधी रात के करीब इसका कलेक्शन 2.25 करोड़ किया गया। अभिनेता राजकुमार राव इस रिलीज से पहले लगातार 10 फिल्में फ्लॉप दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Friday Box Office Collection: Rajkummar Rao Srikanth Kingdom of the Planet of the Apes and Star Movie Earning
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस शुक्रवार की तीसरी फिल्म रही है हॉलीवुड फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’। करीब 16 करोड़ अमेरिकी डॉलर यानी कि करीब 1350 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म के पहले सप्ताहांत में ही अपने बजट की करीब एक तिहाई कमाई कर लेने के आसार बनते दिख रहे हैं। फिल्म को भारत में डिज्नी इंडिया ने रिलीज किया है और इसने रिलीज के पहले ही दिन करीब 3.15 करोड़ रुपये की कमाई करके ये संकेत तो दे ही दिया है कि हिंदी फिल्म सितारों की ओवर हाइप्ड फिल्मों के मुकाबले उसके दर्शक अभी और बढ़ने वाले हैं। 

Venkatesh: वेंकटेश दग्गुबाती की अगली फिल्म के लिए दूसरी हीरोइन की तलाश जारी, कहानी और शीर्षक से भी उठा पर्दा!

विज्ञापन
Friday Box Office Collection: Rajkummar Rao Srikanth Kingdom of the Planet of the Apes and Star Movie Earning
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शुक्रवार को रिलीज तीनों प्रमुख फिल्मों के पहले दिन के कारोबार पर एक नजर फिर से
 
फिल्म पहले दिन की कमाई
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स  3.50 करोड़ रुपये (भारत में)
स्टार 2.70 करोड़ रुपये
श्रीकांत 2.25 करोड़ रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed