{"_id":"66e978bc5ee031a55d02a047","slug":"vivek-oberoi-had-to-face-trolling-said-working-in-cinema-has-been-bit-difficult-2024-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय को इस वजह से करना पड़ा था ट्रोलिंग का सामना, बोले- काम करना थोड़ा मुश्किल रहा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय को इस वजह से करना पड़ा था ट्रोलिंग का सामना, बोले- काम करना थोड़ा मुश्किल रहा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Tue, 17 Sep 2024 06:13 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपने सिनेमा के करियर में आए उतार चढ़ाव के बारे में बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने कई बड़े खुलासे भी किए। विवेक ओबेरॉय ने कहा कि सिनेमा की दुनिया में काम करना थोड़ा मुश्किल रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
विवेक ओबेरॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय की यात्रा किसी रोलर कोस्टर से काम नहीं रही है। उन्होंने अपने करियर में सबसे ऊंचा शिखर और सबसे नीचे का स्तर भी देखा है। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में उन्हें ट्रोलिंग, सार्वजनिक अपमान और पेशेवर तोड़फोड़ का सामना करना पड़ा था। इस कारण सिनेमा की दुनिया में काम करना थोड़ा मुश्किल रहा है।
2 of 4
विवेक ओबेरॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम @ vivekoberoi
लोग बुरे समय की अवधि को देखते हैं
विवेक ओबेरॉय ने बातचीत के दौरान खुलासा किया था उनके लिए एक्टिंग से हट कर बिजनेस में शिफ्ट होने के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि लोग अपने बुरे समय की अवधि को देखते हैं। वह देखते हैं कि बुरा समय कितनी देर के लिए आता है। यह नहीं देखते कि इसे अच्छी तरह से कैसे गुजारा जाए। जब वह बुरा समय जल्दी बीत जाता है तो हम उसे भूल जाता है।
अंडरवर्ल्ड से आ रही थीं धमकियां
विवेक ने बातचीत के दौरान कहा, 'मेरे मामले में, तीव्रता बहुत अधिक थी। मुझे ट्रोलिंग, सार्वजनिक अपमान का सामना करना पड़ा। प्रोजेक्ट साइन करने के बाद मुझसे छीन लिए गए, क्योंकि लॉबी की शक्तियां बहुत मजबूत थी'। विवेक ने कहा, 'इस दौरान अंडरवर्ल्ड का भी शामिल होना, धमकियां आना शामिल था। साथ ही मुंबई पुलिस मुझे पुलिस और एक गार्ड दिया था। इस दौरान जब उनके पास एक सशस्त्र गार्ड था तो वे ठीक थे, लेकिन वे हमेशा अपनी मां, बहन और पिता की सुरक्षा के बारे में चिंतित रहते थे'। इससे हमारे काम पर भी असर पड़ता था। इस कारण से ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो जाता है।
जब फिल्में नहीं थीं तो बिजनेस ही काम आया
बातचीत के दौरान विवेक ने यह भी साझा किया कि जब उनके फिल्मी करियर में चुनौतियां आईं तो, उनकी उद्यमशीलता ही काम आई। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा कि मैं अपने दम पर कुछ कर सकता हूं और मुझे विश्वास है कि मैं सक्षम हूं। यहीं से मेरी यात्रा फिर से शुरू हुई।’ विवेक ने बताया था कि उन्होंने एक टेक कंपनी की स्थापना की थी और मुनाफे के लिए उसे एमएनसी को बेच दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।