{"_id":"68a1f16c30be4b0e6e0edb26","slug":"war-2-box-office-collection-report-day-4-hrithik-roshan-junior-ntr-kiara-advani-2025-08-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"War 2 Box Office Collection Day 4: चौथे दिन 'वॉर 2' की कमाई में बंपर उछाल, 150 करोड़ के पार पहुंची फिल्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
War 2 Box Office Collection Day 4: चौथे दिन 'वॉर 2' की कमाई में बंपर उछाल, 150 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
Sun, 17 Aug 2025 08:42 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Sun, 17 Aug 2025 08:42 PM IST
सार
War 2 Box Office Collection Report: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ को रिलीज हुए आज चार दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म ने चौथे दिन यानी रविवार को कितना कलेक्शन किया है, चलिए आपको बताते हैं।
विज्ञापन
वॉर 2
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में जब भी बड़े बजट की एक्शन फिल्में आती हैं, दर्शकों की उम्मीदें आसमान छूने लगती हैं। इसी कड़ी में यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की छठी पेशकश ‘वॉर 2’ ने भी अपनी रिलीज के पहले ही दिन धमाकेदार कमाई की। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में आई और तब से लगातार चर्चा में बनी हुई है।
'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस
- फोटो : सोशल मीडिया
शानदार ओपनिंग से रखा पहला कदम
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले ही दिन 52 करोड़ की बंपर कमाई कर जबरदस्त शुरुआत की। हिंदी में लगभग 29 करोड़ और तेलुगु में 22.75 करोड़ की कमाई से साफ हो गया कि दर्शकों को यह एक्शन-थ्रिलर खूब पसंद आ रही है। दूसरे दिन, यानी शुक्रवार को, फिल्म की कमाई में और इजाफा हुआ और इसने 57.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया, जिससे यह फिल्म दो ही दिनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई।

फिल्म 'वॉर 2'
- फोटो : X
जन्माष्टमी पर भी चला ‘वॉर 2’ का जादू
शनिवार को जन्माष्टमी के मौके पर फिल्म ने तीसरे दिन 33.25 करोड़ का बिजनेस किया। हालांकि इसमें थोड़ी गिरावट जरूर देखी गई, पर फिर भी ये आंकड़ा बड़े बजट की फिल्मों के लिहाज से मजबूत माना गया। चौथे दिन यानी रविवार को खबर लिखे जाने तक 26.4 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म का चार दिन का कुल नेट कलेक्शन 169 करोड़ तक पहुंच गया।

बजट भारी, उम्मीदें उससे भी बड़ी
करीब 300 करोड़ के मेगा बजट में बनी ‘वॉर 2’ की सफलता इसके पहले सप्ताह के कलेक्शन से ही तय होती नजर आ रही है। फिल्म के एक्शन सीक्वेंस, अंतरराष्ट्रीय लोकेशन्स और हाई-वोल्टेज ड्रामा ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
करीब 300 करोड़ के मेगा बजट में बनी ‘वॉर 2’ की सफलता इसके पहले सप्ताह के कलेक्शन से ही तय होती नजर आ रही है। फिल्म के एक्शन सीक्वेंस, अंतरराष्ट्रीय लोकेशन्स और हाई-वोल्टेज ड्रामा ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन
'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस
- फोटो : सोशल मीडिया
स्पाई यूनिवर्स का अगला धमाका
यह फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें एक था टाइगर, टाइगर ज़िंदा है, वॉर, पठान और टाइगर 3 जैसी फिल्में शामिल हैं। इस बार खास बात यह रही कि साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अपनी धमाकेदार एंट्री की है। उनके साथ कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और आशुतोष राणा जैसे सितारे भी फिल्म में नजर आ रहे हैं।