{"_id":"62a4d7551fbef37db66deedd","slug":"bobby-deol-aashram-3-baba-nirala-ashram-in-bhopal-noor-us-sabah-special-connection-with-saif-ali-khan-pataudi-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aashram 3: लाखों रुपये में सजा था बाबा निराला का भव्य आश्रम, जानें सैफ अली खान से क्यों जुड़ रहा कनेक्शन?","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Aashram 3: लाखों रुपये में सजा था बाबा निराला का भव्य आश्रम, जानें सैफ अली खान से क्यों जुड़ रहा कनेक्शन?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 12 Jun 2022 07:00 AM IST
सार
ओटीटी की मशहूर और चर्चित वेब सीरीज में से एक आश्रम का हाल ही में तीसरा सीजन रिलीज किया था। इस सीरीज के तीनों सीजन को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।
विज्ञापन
1 of 5
आश्रम 3
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ओटीटी की मशहूर और चर्चित वेब सीरीज में से एक आश्रम का हाल ही में तीसरा सीजन रिलीज किया था। इस सीरीज के तीनों सीजन को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई इस सीरीज ने कम समय में ही कई सारे व्यूज हासिल कर लिए हैं। सीरीज के तीसरे भाग में दर्शको को भरपूर सस्पेंस और मनोरंजन मिला। सीरीज की कहानी के साथ-साथ इसकी लोकेशन ने भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस पूरे सीजन सबसे ज्यादा जिसने दर्शकों का आकर्षित किया वह है बाबा निराला का धाम यानी उनका आश्रम। सीरीज में नजर आया बाबा का आश्रम जितना रील लाइफ में सुंदर है, उससे कई गुना असल में खूबसूरत है। तो आइए जानते हैं बाबा निराला के भव्य आश्रम के बारे में-
Trending Videos
2 of 5
नूर अस सबा
- फोटो : सोशल मीडिया
चर्चित वेब सीरीज आश्रम के तीसरे सीजन की ज्यादातर शूटिंग भारत का दिल कहे जाने वाले राज्य मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई है। भोपाल के कई खूबसूरत नजारे जैसे बड़ा तालाब, मोती मस्जिद आदि की झलक भी इस सीरीज में देखने मिली है। वहीं, बाबा के आश्रम की बात करें तो सीरीज में दिखाया बाबा का धाम असल में भोपाल स्थित नूर अस सबा पैलेस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
नूर अस सबा
- फोटो : सोशल मीडिया
भोपाल के कोहेफिजा स्थित यह भव्य पैलेस करीब 18 एकड़ के इलाके में फैला हुआ है। इस महल को भोपाल के आखिरी नवाब हमीदुल्लाह खान ने अपनी बेटी आबिदा के लिए तैयार करवाया था। इस पैलेस का निर्माण साल 1920 में किया गया था। बता दें कि नवाब हमीदुल्लाह खान बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की दादी बेगम साजिदा सुल्तान के पिता थे। जबकि आबिदा खान उनकी सगी बहन थीं।
4 of 5
नूर अस सबा
- फोटो : सोशल मीडिया
आश्रम के तीसरे सीजन की शूटिंग के लिए मेकर्स ने यह पैलेस किराए पर लिया था। सीरीज के क्रू ने दो महीने भोपाल में शूटिंग की थी। ऐसे में शूटिंग के लिए मेकर्स ने करीब 50 लाख रुपए की कीमत चुकाकर इस भव्य महल को बाबा निराला का आश्रम बनाया था। शूटिंग के दौरान खुद अभिनेता बॉबी देओल इस पैलेस में रहा करते थे। लंबे समय से लग्जरी होटल के तौर पर चलाए जा रहे इस पैलेस का आप भी आनंद उठा सकते हैं। इस होटल में रहने के लिए आपको एक रात के सात से 17 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आश्रम 3 स्टारकास्ट फीस
- फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज के इस नए सीजन में बाबा निराला के कई राज सामने आए हैं। वहीं, इस सीजन अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी नजर आई हैं। प्रकाश झा द्वारा निर्मित और निर्देशित यह सीरीज दुनिया भर में ओटीटी प्लेटफॉर्म एम एक्स प्लेयर पर बिल्कुल फ्री देखी जा सकती है। आश्रम 3 में एक्टर बॉबी देओल और ईशा गुप्ता के अलावा अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका,सचिन श्रॉफ, अध्ययन सुमन, त्रिधा चौधरी, विक्रम कोचर, अनुरिता के झा, रुशाद राणा, तन्मय रंजन, प्रीति सूद, राजीव सिद्धार्थ और जया सील घोष आदि हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X