फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Bendre: सुशांत सिंह राजपूत की मौत और आर्यन खान के केस पर सोनाली बेंद्रे की दो टूक, बोलीं- अब बॉलीवुड...

Fri, 10 Jun 2022 06:41 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 10 Jun 2022 06:41 PM IST
विज्ञापन
The Broken News Actress Sonali Bendre Said Its Horrible to read negative news about Bollywood Industry Was In The News For All Wrong Reason
सोनाली बेंद्रे

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने कई वर्षों बाद स्क्रीन पर वापसी की है। उन्होंने वेब सीरीज द ब्रोकन न्यूज से ओटीटी पर डेब्यू किया, जिसको लेकर वह चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में अभिनेत्री ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर एक इंटरव्यू में बात की। उनका मानना है कि किसी भी मुद्दे को लेकर बॉलीवुड एक आसान निशाना बन गया है और देश में मीडिया इंडस्ट्री की बढ़ती संख्या ने भी नेगेटिव हेडलाइन में इजाफा कर दिया है। वहीं, सोनाली ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत और आर्यन खान के ड्रग केस को लेकर भी बात की।

The Broken News Actress Sonali Bendre Said Its Horrible to read negative news about Bollywood Industry Was In The News For All Wrong Reason
सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरव्यू के दौरान सोनाली बेंद्रे ने कहा कि यह देखकर काफी दुख होता है कि इंडस्ट्री पिछले दो साल से गलत कारणों की वजह से चर्चा में है। सोनाली ने कहा, 'अपने पेशे के बारे में नेगेटिव हेडलाइन बटोरना भयानक है, क्योंकि इसी ने मुझे नाम और प्रसिद्धि दी है। इसी ने मुझे बनाया है और इसलिए इस पेशे में काम करने वाले लोगों के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। मैंने यहां अपना परिवार बनाया है।'

The Broken News Actress Sonali Bendre Said Its Horrible to read negative news about Bollywood Industry Was In The News For All Wrong Reason
सोनाली बेंद्रे - फोटो : social media

इसके आगे उन्होंने कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री हमेशा से ही किसी भी मुद्दे पर टारगेट करने के लिए आसान लक्ष्य है। कई बार किसी भी अज्ञात मामले में अभिनेताओं के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। पिछले दो वर्षों में बॉलीवुड लगातार मीडिया की सुर्खियों में था। खासकर जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद, जिसके कारण इंडस्ट्री में आउटसाइडर और इनसाइडर को लेकर बहस शुरू हो गई और कथित ड्रग केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा जांच की गई।' वहीं, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग मामले को लेकर लंबे समय तक सुर्खियों में रहे। आर्यन को हाल ही में क्लीन चिट दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Broken News Actress Sonali Bendre Said Its Horrible to read negative news about Bollywood Industry Was In The News For All Wrong Reason
सोनाली बेंद्रे - फोटो : insta

बेंद्रे ने कहा कि इंडस्ट्री के आसपास की नेगेटिव खबरें अब बढ़ गई हैं क्योंकि पहले चार मीडिया आउटलेट थे जो अब 4,000 हो गए हैं। आपने देखा होगी कि कई बार कहा जाता है कि यहां अंडरवर्ल्ड का पैसा लगाया गया है या इंडस्ट्री में काम करने वाले लोग नशे में व्यवहार करते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगाता है कि फिल्म इंडस्ट्री की अच्छी बातों को कम ही उजागर किया जाता है।

विज्ञापन
The Broken News Actress Sonali Bendre Said Its Horrible to read negative news about Bollywood Industry Was In The News For All Wrong Reason
सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सोनाली बेंद्रे की सीरीज 'द ब्रोकन न्यूज' 10 जून से जी 5 पर स्ट्रीम कर रही है। विनय वैकुल द्वारा निर्देशित 'द ब्रोकन न्यूज' में जयदीप अहलावत, श्रिया पिलगांवकर, इंद्रनील सेनगुप्ता, तारुक रैना, आकाश खुराना और किरण कुमार भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह एक ब्रिटिश सीरीज 'प्रेस' का हिंदी रीमेक है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed