फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maharani 2 Trailer: 'महारानी 2' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, चंद डायलॉग में हुमा कुरैशी ने लूट ली महफिल

Mon, 01 Aug 2022 06:54 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 01 Aug 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
Maharani 2 trailer Released Huma Qureshi Return As A Cm Rani Bharti stream from August 25th Sonyliv
महारानी 2 - फोटो : यूट्यूब

हुमा कुरैशी बॉलीवुड की दमदार पारी के बाद अपने शानदार अभिनय से ओटीटी पर भी धाक जमा चुकी हैं। उनकी वेब सीरीज 'महारानी' के पहले सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और तभी से दर्शकों को इस सीरीज के दूसरा पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल मेकर्स ने अब 'महारानी 2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। जिसमें जबरदस्त राजनीति के साथ क्राइम भी देखने को मिल रहा है। फिलहाल एक बार फिर से अपने हाव-भाव और दमदार डायलॉग डिलीवरी से हुमा कुरैशी ने कुछ ही देर में महफिल लूट ली है। साधारण गृहिणी से राजनेता बनी रानी के रूप में हुमा धाकड़ अंदाज में नजर आ रही हैं।

Maharani 2 trailer Released Huma Qureshi Return As A Cm Rani Bharti stream from August 25th Sonyliv
महारानी 2 - फोटो : यूट्यूब

महारानी सीजन 1 में रानी भारती को राजनीति के उथल-पुथल भरे दायरे में धकेल दिया गया था, अब  सीजन 2 में रानी मजबूत और राजनीति में पारंगत हो चुकी है। वह शासन करने और अपने राज्य के नागरिकों के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी प्रशासन लाने के लिए तैयार है। देखना दिलचस्प होगा कि राजनीति की इस शतरंज में किसको शह और मात मिलती है।

Maharani 2 trailer Released Huma Qureshi Return As A Cm Rani Bharti stream from August 25th Sonyliv
महारानी 2 - फोटो : यूट्यूब

'महारानी 2' के ट्रेलर की शुरुआत का पहला सीन ही हिलाकर रख देने के लिए काफी है। ट्रेलर देखने से ही पता चल रहा है कि सीजन 2 में न सिर्फ राजनीति बल्कि जबरदस्त क्राइम देखने को मिलने वाला है। वहीं ट्रेलर में कुछ देर बाद हुमा कुरैशी की रानी के अंदाज में दमदार एंट्री दिखाई गई है, जो अपने प्रदेश को अपराध मुक्त रखना चाहती है।

यहां देखें ट्रेलर


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Maharani 2 trailer Released Huma Qureshi Return As A Cm Rani Bharti stream from August 25th Sonyliv
महारानी 2 ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम

यह सीरीज कांगड़ा टॉकीज द्वारा निर्मित और रवींद्र गौतम द्वारा निर्देशित है। 'महारानी 2' में हुमा कुरैशी के अलावा सोहम शाह (भीमा भारती), अमित सियाल (नवीन कुमार), विनीत कुमार (गौरी शंकर पांडे), इनामुलहक (परवेज आलम), कनी कस्तूरी (कावेरी श्रीधरन), अनुजा साठे (कृति सिंह), प्रमोद पाठक (मिश्रा) भी और नेहा चौहान (कल्पना कौल) के किरदार में हैं। 'महारानी सीजन 2' सोनी लिव पर 25 अगस्त, 2022 को रिलीज होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed