{"_id":"62e55f290f80785ebb38a7c8","slug":"watch-these-zombie-web-series-with-full-of-horror-thriller-beat-bollywood-films-this-weekend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Web Series On Zombies: हॉरर देखने से नहीं लगता है डर, तो इस वीकएंड जरूर देखें जॉम्बीज बेस्ड ये फिल्में-सीरीज","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Web Series On Zombies: हॉरर देखने से नहीं लगता है डर, तो इस वीकएंड जरूर देखें जॉम्बीज बेस्ड ये फिल्में-सीरीज
वीकएंड आते ही अगर आप भी ओटीटी पर अपने लिए वॉचलिस्ट तैयार करने लगते हैं तो ये रिपोर्ट आपके लिए मददगार साबित होगी। अगर आप एक्शन, कॉमेडी और रोमांस देखकर पक चुके हैं तो आपके लिए एक और जॉनर है, जो आपका वीकएंड मनोरंजक बना सकता है। कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें सस्पेंस, थ्रिलर और हॉरर काफी पसंद आता है। ऐसे में अब हॉरर के साथ ही एक और जॉनर तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। हॉरर कंटेंट पसंद करने वालों के लिए जॉन्बी मूवीस और सीरीज भी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। तो आइए जानते हैं ओटीटी पर मौजूद जॉम्बी पर आधारित ऐसी ही कुछ फिल्मों और सीरीज के बारे में-
2 of 6
ऑल ऑफ अस आर डेड'
- फोटो : insta-allofusaredeadonnetflix
ऑल ऑफ अस आर डेड
जॉम्बी सीरीज 'ऑल ऑफ अस आर डेड' की कहानी एक स्कूल के से शुरु होती है और इसी के इर्द-गिर्द घूमती है। ये कोरियन सीरीज का कहानी काफी यूनिक है, जो हॉलीवुड की जॉम्बी सीरीज से कई मायनों में अलग है। इस सीरीज में इमोशन्स के साथ एक्शन में है। जो इसको दिलचस्प होने के साथ ही रोमांचित भी बनाता है। इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
3 of 6
द वॉकिंग डेड
- फोटो : सोशल मीडिया
द वॉकिंग डेड
जॉम्बीज बेस्ड यह हॉरर ड्रामा सीरीज आपको डराने के साथ ही साथ भी हैरान भी करेगी। सीरीज में एक ऐसे व्यक्ति की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो सुबह उठते ही खुद को एक ऐसी दुनिया में पाता है, जो जॉम्बी से भरी पड़ी है। जिंदा लाशों की इस भीड़ में वह अपने परिवार को तलाश करता नजर आता है। सीरीज में यह सफर बेहद दिलचस्प दिखाया गया है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ट्रेन टू बुसान
- फोटो : फाइल
ट्रेन टू बुसान
ट्रेन टू बुसान एक और कोरियाई फिल्म है, जो जॉम्बीज से भरी की दुनिया को दिखाती है। फिल्म की कहानी सोक-वू (गोंग यू) के आसपास बुनी गई है, जो एक पिता है और अपनी बेटी को बुसान में उसकी मां से मिलने के लिए ले जा रहा है। लेकिन इस दौरान जिस ट्रेन में वह सफर कर रहे होते हैं, उसके सारे यात्री जॉम्बी बन जाते हैं। एक हाई स्पीड ट्रेन में वे कैसे जीवित रहते हैं, यह देखना एक रोमांचकारी अनुभव है। इस फिल्म को अमेजॉन प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
किंगडम
- फोटो : सोशल मीडिया
किंगडम
कोरियन वेब सीरीज किंगडम अब तक की बेहतरीन जॉम्बी वेब सीरीज में से है। सीरीज की कहानी आपको सोलहवीं सदी में ले जाएगी। सीरीज में दिखाया गया है कि उस दौर में एक क्राउन प्रिंस कैसे जॉम्बी से अपने देश और लोगों को बचाता है। यह कहानी भी बेहद दिलचस्प है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।