फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पटौदी के नवाब को भाया जयदीप का पाताल लोक, बोले- 'ओटीटी पर ही मिलता है अदाकारी को असली विस्तार'

Tue, 02 Jun 2020 02:51 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 02 Jun 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan praise Jaideep Ahlawat acting after watch Amazon Prime Video Paatal Lok
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पटौदी के नवाब के नाम से मशहूर अभिनेता सैफ अली खान के सिर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का जादू अभी भी चढ़ा हुआ है। जाहिर है वह अपनी उस कामयाबी से अभिभूत हैं जो उन्हें नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' से मिली है। उनका कहना है कि मनोरंजन का डिजिटल माध्यम रचनात्मकता के हिसाब से फिल्मों से ज्यादा संतुष्टि देता है। 

Saif Ali Khan praise Jaideep Ahlawat acting after watch Amazon Prime Video Paatal Lok
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

वह कहते हैं, 'अगर आप एक कलाकार हैं तो आप चाहेंगे कि आपको किसी भी प्रोजेक्ट में ज्यादा से ज्यादा प्रतिभा दिखाने का मौका मिले। और वह मौका और ओटीटी देता है।' सैफ अली खान के हिसाब से वेब सीरीज में ज्यादा लंबे समय तक बिताया समय ही किसी भी कलाकार की प्रतिभा को बाहर निकालने का एक जरिया है। 

Saif Ali Khan praise Jaideep Ahlawat acting after watch Amazon Prime Video Paatal Lok
सेक्रेड गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया

वह कहते हैं, 'फिल्मों से ज्यादा ओटीटी पर एक कलाकार को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। यह एक बहुत बड़ी बात है। अगर आप 'सेक्रेड गेम्स' और 'पाताल लोक' जैसे शोज देखते हैं तो आपको उनमें असली मुंबई और भारत नजर आएगा। वैसा किसी फिल्म में नहीं दिखाया जा सकता। यह बहुत अच्छा है और मुझे बहुत पसंद भी है। अगर मैं आज वेब पर काम करने के अपने फैसले पर गौर करता हूं तो मुझे वह फैसला बहुत सही लगता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan praise Jaideep Ahlawat acting after watch Amazon Prime Video Paatal Lok
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सैफ अली खान का फिल्मी करियर पिछले कुछ सालों से डगमगाया हुआ है। अगर उनकी फिल्मोग्राफी को उठाकर देखा जाए तो तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में वर्ष 2013 में आई फिल्म 'बुलेट राजा' के बाद वर्ष 2019 तक उनकी कोई भी फिल्म समीक्षकों और दर्शकों दोनों को एक साथ खुश नहीं कर पाई है। 2020 की शुरुआत में ही सैफ अली खान को अजय देवगन के निर्माण में अपनी फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' में उदय भान सिंह राठौड़ के किरदार में देखा गया। फिल्म में उन्हें खूब सराहना मिली।

विज्ञापन
Saif Ali Khan praise Jaideep Ahlawat acting after watch Amazon Prime Video Paatal Lok
बंटी और बबली 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अब सैफ अली खान मुकेश छाबड़ा के निर्देशन में बनने वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दिल बेचारा' में एक सहायक कलाकार के रूप में नजर आएंगे। सुशांत सिंह राजपूत और संजना संघी इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाएंगे। इसके अलावा सैफ आदित्य चोपड़ा के निर्माण में बन रही फिल्म 'बंटी और बबली 2' में भी रानी मुखर्जी, अक्षय कुमार, सिद्धांत चतुर्वेदी और शर्वरी के साथ नजर आएंगे। सैफ अली खान के खाते में अमेजॉन प्राइम वीडियो का एक प्रोजेक्ट 'दिल्ली' भी है जिसे अली अब्बास जफर ने बनाया है।

पढ़ें: इस तरह साजिद- वाजिद की जोड़ी ने बॉलीवुड में मचाया था धमाल, सलमान खान की फिल्म से की थी शुरुआत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed