सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Mini Web Series: ओटीटी पर मौजूद इन शॉर्ट वेब सीरीज से करिए अपना मनोरंजन, वीकेंड होगा जबरदस्त

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Sat, 26 Feb 2022 05:13 PM IST
विज्ञापन
Short web series You can Watch this weekend on OTT
ये शॉर्ट वेब सीरीज आप ओटीटी पर देख सकते हैं - फोटो : social media

इस समय ओटीटी प्लेटफॉर्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आए दिन नई-नई वेब सीरीज इन प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो रही हैं और खास बात यह है कि लोगों के लिए उनकी पसंद के हिसाब से हर जॉनर की वेब सीरीज इनपर उप्लब्ध है लेकिन ज्यादातर वेब सीरीज काफी लंबी होती हैं और इस भागती दौड़ती जिंदगी में लोगों के पास सबसे ज्यादा कमी किसी चीज की है तो वह है समय। ऐसे में अगर हम आपसे कहें कि ओटीटी पर ही आपका मनोरंजन करने के साथ-साथ आपका समय बचाने के लिए भी वेब सीरीज उपलब्ध हैं तो आपको कैसा लगेगा। जी हां, ओटीटी प्लैटफॉर्म्स पर ही मिनी वेब सीरीज भी उपलब्ध हैं चलिए आपको बताते हैं ऐसी ही 5 सीरीज के बारे में

Trending Videos
Short web series You can Watch this weekend on OTT
सिक्स - फोटो : social media

सिक्स 
ओटीटी प्लेटफॉर्म: डिज्नी +हॉटस्टार 

सिक्स एक मिनी वेब सीरीज है जो अपने दर्शकों को बांधे रखने का काम करती है। यह एक मर्डर मिस्ट्री है, जो डिज्नी +हॉटस्टार पर उप्लब्ध है। इसकी कहानी एक सफल और अमीर व्यवसायी कशिश सुरा की हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी न्यू इयर ईव पर हत्या कर दी जाती है। जैसे ही धीरे-धीरे चीजें सामने आती हैं रूहाना धूलाप (मंदिरा बेदी) के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू कर दी जाती है। 

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        
                
        
                
         
        

                
        
                
         
         


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Short web series You can Watch this weekend on OTT
अनपॉज्ड - फोटो : इंस्टाग्राम

अनपॉज्ड: नया सफर
ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम 

'अनपॉज्ड: नया सफर' पांच शक्तिशाली शॉर्ट फिल्मों की सीरीज है। कोविड-19 महामारी की पृष्ठभूमि पर आधारित, ये पांच अनूठी कहानियां हमें इस बात की झलक दिखाती हैं कि कैसे इस स्थिति ने लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। गंभीर स्तिथियां होने के बावजूद हर कहानी एक पॉजीटिव नोट पर समाप्त होती है और यही बात सीरीज को अलग बनाती है। 

Short web series You can Watch this weekend on OTT
टीवीएफ पिचर्स - फोटो : amar ujala

टीवीएफ पिचर्स
ओटीटी प्लैटफॉर्म: एमएक्स प्लेयर 

एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम की जाने वाली इस कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज में कुल पांच एपिसोड हैं। यह वेब सीरीज फ्री में देखी जा सकती है। इस सीरीज में चार दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जो अपना खुद का बिजनेस स्टार्ट करने के लिए अपनी जॉब छोड़ देते हैं।

विज्ञापन
Short web series You can Watch this weekend on OTT
मस्तराम - फोटो : social media

मस्तराम
ओटीटी प्लेटफॉर्म: एमएक्स प्लेयर 

मस्तराम एमएक्स प्लेयर पर एक भारतीय इरॉटिक ड्रामा सीरीज है, जिसमें अंशुमन झा, तारा अलीशा बेरी, रानी चटर्जी, विवेक झा और गरिमा जैन हैं। इसकी कहानी 80 के दशक के समय में सेट की गई है। यह सीरीज 18 साल से बड़े लोगों के लिए ही उप्लब्ध है। इसमें कुल 10 एपिसोड हैं, सभी एपिसोड में अलग-कहानियां हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed