फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओटीटी: दिमाग घुमा देंगी ये बेहतरीन सस्पेंस फिल्में, नहीं देखी तो इस वीकेंड ही देख लीजिए

Wed, 14 Jul 2021 09:47 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 14 Jul 2021 09:47 AM IST
विज्ञापन
Top 5 thriller and suspenseful web series and movies which you should watch
अनदर लाइफ सीजन २ , हसीन दिलरुबा, क्लासिकल हॉरर स्टोरी - फोटो : Social Media

ओटीटी प्लेटफॉर्म ने लोगों को मनोरंजन एक नया प्लेटफॉर्म दिया है। इस प्लेटफॉर्म पर लोग अलग-अलग शैलियों की फिल्में और सीरीज देख सकते हैं। इस महीने यानी की जुलाई में भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई अहम फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो चुकी हैं और कुछ होने वाली हैं। क्योंकि सिनेमाघरों में ताला लगा हुआ है इसलिए अब कई बड़ी से बड़ी फिल्में भी निर्माता ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर रहे हैं। इससे दर्शकों का घर बैठे ही जबरदस्त मनोरंजन हो रहा है। हर हफ्ते नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जी 5 और हॉटस्टार पर एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं।



ये हैं सबसे बेहतरीन ओटीटी पेशकश

आज ओटीटी प्लेटफॉर्म मनोरंजन का एक ऐसा साधन है जहां आप अपने घरों में रहकर हर तरह की फिल्मों वेबसीरीज का आनंद ले सकते हैं। आज इस आर्टिकल में उन सबसे बेहतरीन वेबसीरीज और थ्रिलर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा दिया। दर्शक इन वेब फिल्मों को जितनी बार देखें उतना कम है। तो चलिए देखते हैं कौन-कौन सी वेबसीरीज इसमें शामिल हैं।

Top 5 thriller and suspenseful web series and movies which you should watch
स्टेट ऑफ सीज: टेंपल अटैक - फोटो : Social Media

स्टेट ऑफ सीज: टेंपल अटैक

स्टेट ऑफ सीज टेंपल अटैक एक सच्ची घटना से प्रेरित कहानी है। इस वेब सीरीज का 9 जुलाई को प्रीमियर हुआ था। यह कहानी साल 2002 में गुजरात के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर अटैक पर आधारित कहानी है। इस हमले में 30 लोगों की जाने गई थी और 80 से अधिक लोग घायल हो गए थे। यह वेबसीरीज लोगों को काफी पसंद आई हैं। इसमें अक्षय खन्ना, विवेक दाहिया और गौतम रोड़े ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस वेब सीरीज में आप देख पाएंगे की हमारे भारतीय सोल्जर किस तरह उन सभी भक्तों को आतंकवादियों से कैसे बचाते हैं। ये एक थ्रिलर है और अगर आपने अभी तक नहीं देखी है तो आप ये देख सकते हैं।

Top 5 thriller and suspenseful web series and movies which you should watch
क्लासिकल हॉरर स्टोरी - फोटो : Social Media

क्लासिकल हॉरर स्टोरी

क्लासिकल हॉरर स्टोरी की कहानी उन लोगों को खूब पसंद आएगी जो हॉलीवुड की हॉरर थ्रिलर देखना पसंद करते हैं। इस वेब मूवी में आपको अलग-अलग एपिसोड देखने को मिलेंगे जिसमें आपको अलग-अलग किरदार भी देखने को मिलेंगे जिसकी वजह से आपको कई सारी कहानियां भी देखने को मिलेगी। सबसे खास बात यह है कि इस वेब सीरीज के हर एपिसोड में आप एक सच्ची घटना पर आधारित कहानी को देख सकेंगे, जो आपके रोंगटे खड़े कर देगी। यह वेब सीरीज रिलीज 14 जुलाई 2021 को नेटफ्लिक्स पर इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषा में रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 thriller and suspenseful web series and movies which you should watch
अनदर लाइफ सीजन २ - फोटो : Social Media

अनदर लाइफ सीजन २

अनदर लाइफ सीजन 2 वेब सीरीज की रिलीज डेट की घोषणा अभी तक नहीं की गई है, लेकिन ये फाइनली जुलाई इस महीने में रिलीज की जा सकती है। इस वेबसीरीज की कहानी की बात की जाए तो इसकी कहानी शुरू होती है ऐसे एस्ट्रोनॉट से जिन्हे एक खतरनाक मिशन पर भेजा जाता है। वह सभी एस्ट्रोनॉट इस खतरनाक मिशन को किस तरह पूरा करते हैं वो आपको इसकी रिलीज के बाद पता चलेगा। ये वेबसीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि ये वेब सीरीज कब तक दर्शकों को देखने को मिलेगी इसकी घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन
Top 5 thriller and suspenseful web series and movies which you should watch
द टुमॉरो वॉर - फोटो : Social Media

द टुमॉरो वॉर

द टुमॉरो वॉर को 2 जुलाई को अमेजन प्राइम पर रिलीज किया गया। हॉलीवुड की ये थ्रिलर वेब सीरीज लोगो द्वारा  काफी पसंद की गई। जिन्हें  विज्ञान- तकनीकी और एक्शन से जुड़ी फिल्में देखना बहुत अधिक पसंद है वो ये फिल्म जरूर देख सकते हैं। इस वेब सीरीज की कहानी कुछ ऐसे सोल्जर से शुरू होती है जोकि भविष्य में जाकर अपने वर्तमान को ठीक करना चाहते हैं। इस वेब सीरीज को दर्शकों ने बहुत ही पसंद किया था। क्रिस प्राट, जे.के सिमोंस जैसे कलाकारों ने इस वेब सीरीज में काम किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed